पंजाब, पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया। भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। बर्खास्त होने के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर करने का ऐलान करते हुए साफ कहा कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है। उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। सीएम मान ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा।
सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रण किया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब उनके सिपाही हैं। एक परसेंट भ्रष्टाचार के लिए भी यहां कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने ही मंत्री को बर्खास्त करने के इस कदम को भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य नेताओं और अधिकारियों के लिए भी कड़ा संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...