पंजाब, पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरों ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में धर्मसोत के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पीसीए के तहत डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह की हालिया गिरफ्तारी के सिलसिले में उन्हें अमलोह से गिरफ्तार किया गया था।
बताया जाता है कि साधु सिंह धर्मसोत दलित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी थे। साधु सिंह धर्मसोत को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। साधु सिंह धर्मसोत पर पेड़ों की कटाई में कमीशन लेने का भी आरोप है। पूर्व मंत्री के गिरफ्तार वन अधिकारियों से संबंध थे। उन पर 25 हजार से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल होने का आरोप है।
पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ कथित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना घोटाले के संबंध में भी कार्रवाई का संकेत दिया था। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने कई मौकों पर मामले में धर्मसोत की गिरफ्तारी की मांग की थी। यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार इस मामले में क्या कर रही है सीएम भगवंत मान ने कहा था जल्द ही साधु सिंह धर्मसोत पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट या सत्र अदालत में एक आवेदन दायर कर जेल में वीआईपी उपचार के लिए आग्रह करेंगे।
साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि विकास के नाम पर काटे जाने वाले हर एक पेड़ की कटाई पर वे ठेकेदार से 500 रुपये रिश्वत लेते थे। साधु सिंह धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वन मंत्री थे।विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट में फेरबदल के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन पांच मंत्रियों को हटाया था, उसमें साधु सिंह धर्मसोत भी शामिल थे।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...