इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|15:36|IST
ताजा खबर

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 20 मिनट खड़ा रहा काफिला, फिरोजपुर रैली रद्द

Updated: digiana.com | Jan 05, 2022, 03:45 PM IST

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 20 मिनट खड़ा रहा काफिला, फिरोजपुर रैली रद्द

चंडीगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली होनी थी  लेकिन आखिरी मौके पर कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। पहले माना जा रहा था कि बारिश के कारण रैली रद्द हुई है लेकिन बाद में पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पीएम मोदी के काफिला फ्लाईओवर पर करीब 15-२० मिनट तक रुका रहा। गृह मंत्रालय की ओर से इस पर बयान जारी किया गया है और पंजाब सरकार ने जवाब मांगा गया है।
गृह मंत्रालय की तरफ जारी बयान के मुताबिक़ पीएम सुबह बठिंडा पहुंचे थे। यहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। लेकिन बारिश और कम दृश्यता की वजह से पहले पीएम को 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। फिर आसमान साफ ना होता देख उन्होंने सड़क मार्ग से वहां जाने का फैसला किया। इसमें करीब 2 घंटे लगने थे। इसके बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी को बताकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की रजामंदी ली गई।
इस दौरान जब काफिला राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर था तब रास्ते में एक फ्लाईओवर आया। वहां रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने रोका हुआ था। उस फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट फंसा रहा। इसे गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है।
गृह मंत्रालय ने बताया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी होगी। साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आंदोलन को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी होगी जो स्पष्ट रूप से तैनात नहीं थे।
इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में इस गंभीर चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आकर यहां की जनता को पैकेज देना चाहते थे लेकिन उनको ऐसा नहीं करने दिया गया। उनको कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। पीएम मोदी को सुरक्षा नहीं दी गई. सीएम चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए।




सम्बंधित खबरें...
'राहुल के जूते का फीता बांध रहे', जितेंद्र सिंह पर ट्वीट कर घिरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, BSF ने मार गिराया ड्रोन
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 11:18 AM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चोटाला, धुंध के कारण आपस में...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 04:00 PM IST ]

हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...

 'यह 1962 के कमजोर दिल वाले नेहरू का भारत नहीं; शेर दिल मोदी का...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:04 PM IST ]

चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...

रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने की फायरिंग
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 11:09 AM IST ]

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.