पंजाब, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं। हाल ही में भगवंत मान ने राज्य के 184 लोगों की वीआईपी सिक्योरिटी हटा ली है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री सहित कई विधायक शामिल हैं जिन्हें पंजाब सरकार ने प्राइवेट सिक्योरिटी दे रखी थी। इन नेताओं के साथ लगभग 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती थी।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सुरजीत सिंह रखड़ा और बीबी जागीर कौर, तोता सिंह (शिरोमणि अकाली दल मोगा), कांग्रेस के पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, संतोष चौधरी और कांग्रेस के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। सरकारी आदेश के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के विशिष्ट आदेश पर तैनात कर्मियों को वापस नहीं बुलाया जाएगा।
पंजाब सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बग्गा, बीजेपी की स्टार प्रचारक माही गिल, बीजेपी जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह कोहली के भी सुरक्षाकर्मियों को अब पंजाब सरकार के आदेश से हटा लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के विशेष आदेश पर जिन लोगों को पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रदान की थी पंजाब सरकार ने सिर्फ उन लोगों से सुरक्षा नहीं हटाई है।
इसके पहले भगवंत मान का पिछले महीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो कह रहे थे पूर्व विधायकों को अब सिर्फ एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी। इस वीडियो में उन्होंने ये भी कहा था, भले ही कोई विधायक 5 से 10 साल से चुनाव जीतकर आ रहा हो लेकिन उसे अब सिर्फ एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी बाकी का पैसा अब लोगों के कल्याण की योजनाओं पर खर्च किया जाएगा।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...