इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|18:34|IST
ताजा खबर

टाटा ग्रुप की बड़ी योजना, iPhone के पार्ट्स बनाने के लिए देगी 45 हजार नौकरियां

Updated: digiana.com | Nov 02, 2022, 03:50 PM IST

 टाटा ग्रुप की बड़ी योजना, iPhone के पार्ट्स बनाने के लिए देगी 45 हजार नौकरियां

नई दिल्ली: आत्मनिर्भर भारत के तहत दिग्गज भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के नेतृत्व वाला टाटा ग्रुप बड़ा प्लान बना रहा है। ग्रुप तमिलनाडु के होसुर जिले में अपने इलेक्ट्रॉनिक कारखाने में कर्मचारियों की तादाद बढ़ाने की तैयारी में है। आने वाले दो सालों में 45,000 भर्तियां करने की योजना बनाई गई है। इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का निर्माण करने वाली टाटा की इस फैक्टरी में iPhone के पार्ट्स बनाए जाते हैं।
दरअसल, कुछ साल पहले तक भारत में मोबाइल का भी प्रोडक्शन नहीं हो रहा था लेकिन अब भारत में करीब 200 मोबाइल कंपनियां अपने फोन का प्रोडक्शन कर रही हैं और सबसे खास बात यह है दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्टरी भी भारत में ही है जो कि सैमसंग की है। देश में भले ही मोबाइल का प्रोडक्शन होता है लेकिन पार्ट्स और कच्चे माल के लिए चीन या ताइवान पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। अब टाटा ग्रुप को इस चेन को तोड़ने की तैयारी में है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में कोरोना पाबंदियों के चलते एप्पल के प्रोडक्शन पर असर पड़ रहा है। इसके कारण आईफोन निर्माता भारत में अपना उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहा है। यही कारण है कि घरेलू कंपनियां भी विस्तार का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि टाटा ग्रुप ने एप्पल से ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रतन टाटा के टाटा ग्रुप की तैयारियों की बात करें तो आने वाले 18 से 24 महीनों में करीब 45,000 नौकरियां दी जाने वाली हैं। खास बात ये है कि ये नौकरियां ज्यादातर महिलाओं के लिए होंगी। होसुर में टाटा ग्रुप का प्लांट 500 एकड़ में फैला है। इसी साल सितंबर में 5,000 महिलाओं को इस प्लांट में नौकरी मिली है जो कि आदिवासी समुदाय से आती हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि होसुर संयंत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों को 16,000 रुपये से अधिक का सकल वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों को फैक्टरी में भोजन और आवास जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा टाटा की योजना श्रमिकों को प्रशिक्षण और शिक्षा देने की भी है।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.