पेट्रोल-डीजल के रेट में शनिवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र के परभरणी के बाद अब मुंबई में पेट्रोल का दाम 100 रुपये से ऊपर चला गया। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर और जयपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, रीवा व अनूपपुर में पहले से ही पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में जहां 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, वहीं पेट्रोल के दाम हर लीटर पर 28 पैसे बढ़ा दिए। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 93.94 रुपये प्रति लीटर पर चला गया वहीं, डीजल भी 84.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर 16 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 3.61 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं इस दौरान डीजल 4.11 रुपये महंगा हुआ है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल...
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर |
डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 104.94 | 97.79 |
अनूपपुर | 104.62 | 95.76 |
रीवा | 104.25 | 95.43 |
परभणी | 102.51 | 92.99 |
इंदौर | 102.11 | 93.46 |
भोपाल | 102.04 | 93.37 |
जयपुर | 100.44 | 93.66 |
मुंबई | 100.19 | 92.17 |
बेंगलुरु | 97.07 | 89.99 |
पटना | 96.1 | 90.16 |
चेन्नै | 95.51 | 89.65 |
कोलकाता | 93.97 | 87.74 |
दिल्ली | 93.94 | 84.89 |
लखनऊ | 91.41 | 85.28 |
रांची | 90.62 | 89.64 |
चंडीगढ़ | 90.36 | 84.55 |
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...