इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 15 May, 2024|21:41|IST
ताजा खबर

दिवाली से पहले GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में रहा 1.30 लाख करोड़ रुपये

Updated: digiana.com | Nov 01, 2021, 04:52 PM IST

 दिवाली से पहले GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में रहा 1.30 लाख करोड़ रुपये

नई दिल्ली, आम आदमी को लग रहे महंगाई के झटकों के बीच जीएसटी के मोर्चे पर सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश का जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इससे पहले सितंबर महीने में यह 1.17 लाख करोड़ रुपये पर रहा था। GST लागू होने के बाद अक्टूबर-2021 में दूसरी बार सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है। इससे पहले अप्रैल-2021 में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 1.41 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ था।
अक्टूबर में 1,30,127 करोड़ रुपये का कुल जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन रहा है। यह पिछले साल के समान महीने में जीएसटी रेवेन्यू के मुकाबले 24 फीसदी और 2019-20 के मुकाबले 36 फीसदी ज्यादा है। वहीं पिछले महीने यानी सितंबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन 1.17 लाख करोड़ रुपये रहा था।
दरअसल चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में देश कोविड-19 की दूसरी भयानक लहर का सामना कर रहा था। इससे देश की इकोनॉमी पर भी असर पड़ा था लेकिन अब इकोनॉमी में तेज सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अक्टूबर लगातार चौथा महीना है जब जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।
अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये रहा जबकि सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी प्राप्त हुआ था। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब अगस्त में सरकार का जीएसटी संग्रह 1.12 लाख करोड़ रुपये था जबकि जुलाई 2021 में ये 1.16 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले जून में ये 92,849 करोड़ रुपये ही रहा था।
जीएसटी कलेक्शन बढ़ने से सरकार का राजकोषीय घाटा कम होता है। राजकोषीय घाटा घटने से सरकार पर कर्ज और ब्याज अदायगी का बोझ कम हो जाता है। सरकारें राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए सब्सिडी और बाकी खर्च में कटौती भी करती हैं। वित्त मंत्रालय हर साल बजट में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य तय करता है। अब जीएसटी कलेक्शन बढ़ने से सरकार के लिए इसके टार्गेट को हासिल करना भी आसान हो जाएगा।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.