नई दिल्ली, भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी इन दिनों तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी झोली में एक और पोर्ट आ गया है। गौतम अडानी की झोली में गंगावरम पोर्ट लिमिटेड आ गया है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने गंगावरम पोर्ट में पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। गंगावरम आंध्र प्रदेश में तीसरा सबसे बड़ा नॉन मेजर पोर्ट है।
APSEZ देश की सबसे बड़ी पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स कंपनी है। कंपनी के पास पहले ही जीपीएल की 40 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी थी। अब उसने बची हुई 58.1 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीद ली है। इस तरह इस पोर्ट की 100 फीसदी हिस्सेदारी अब APSEZ के पास आ गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अब 12 पोर्ट हो गए हैं।
गंगावरम पोर्ट के अधिग्रहण में 120 रुपये प्रति शेयर की दर से 6,200 करोड़ के 517 मिलियन शेयर शामिल हैं। अडानी पोर्ट्स शेयर स्वैप व्यवस्था के माध्यम से डीवीएस राजू और परिवार से 58.1 फीसदी की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। गंगावरम पोर्ट हर मौसम में गहरे पानी का बहुउद्देशीय बंदरगाह है। यह 200,000 DWT तक के पूरी तरह से लदे सुपर कैप आकार के जहाजों को संभालने में सक्षम है। वर्तमान में बंदरगाह 9 बर्थ ऑपरेट करता है।
APSEZ के सीईओ और होल-टाइम डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि जीपीएल का अधिग्रहण कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्वी और पश्चिमी तट पर बराबरी कायम होगी। यह पोर्ट रेल और रोड़ नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा है और यह आठ राज्यों के भीतरी इलाकों के लिए बिजनस गेटवे की तरह है। गंगावरम पोर्ट आंध्र प्रदेश की उत्तरी हिस्से में वाइजैग पोर्ट के करीब है। इस पोर्ट से कोल, आयरन ओर, फर्टिलाइजर, लाइमस्टोन, बॉक्साइट, शुगर, एलुमिना और स्टील की आवाजाही होती है।
जुलाई के महीने में अडानी ग्रुप ने इजरायल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट का अधिग्रहण किया था। इस बंदरगाह को 1.18 अरब डॉलर में खरीदा गया था। हाइफा बंदरगाह इजरायल का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...