इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 14 May, 2024|07:23|IST
ताजा खबर

अडानी ने गंवाएं नौ बिलियन डॉलर, अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर

Updated: digiana.com | Jun 17, 2021, 07:30 AM IST

 अडानी ने गंवाएं नौ बिलियन डॉलर, अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर

नई दिल्ली, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में और ऊपर जाने के भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी के सपने को एक मीडिया रिपोर्ट की वजह से गहरा झटका लगा है। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वाली कुछ को लेकर कुछ सवाल उठाए गए थे। इसके बाद ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियों के शेयर बुरी तरह लुढ़क गए। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से 58 वर्षीय उद्योगपति ने इस सप्ताह में नौ बिलियन डॉलर गंवा चुके हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति घटकर 67.6 बिलियन डॉलर पर रह गई। उनकी संपत्ति का यह आकलन बुधवार को शेयर बाजार बंद होने तक के आंकड़े पर आधारित है। हालांकि गुरुवार को भी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली।
लिस्ट में अंबानी के करीब थे अडाणी
कुछ दिनों पहले तक अडाणी सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग की लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बिल्कुल पास पहुंच गए थे। हालांकि इस सप्ताह शेयरों के लगातार लुढ़कने से वह इस लिस्ट में फिसलकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस रिपोर्ट के साथ शुरू हुआ था यह विवाद
इस सप्ताह के पहले दिन एक अंग्रेजी दैनिक की एक रिपोर्ट सामने आई कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड ने अडाणी ग्रुप में निवेश करने वाले तीन फॉरेन फंड्स के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं। इसके बाद ही निवेशकों ने बड़े पैमाने पर ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की बिकवाली की और अधिकतर शेयरों में लोअर सर्किट लग गया। उसके बाद अडाणी समूह और फिर NSDL ने यह स्पष्टीकरण दिया कि डिपोजिटरी ने अकाउंट फ्रीज नहीं किए हैं।
12वें पायदान पर हैं मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी धनकुबेरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में Amazon.com के जेफ्फ बेज़ोस पहले स्थान पर हैं। बेज़ोस के पास कुल 198 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नोल्ट 178 बिलियन डॉलर के नेट वर्थ के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के इलोन मुश्क की कुल संपत्ति 167 बिलियन डॉलर है। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 144 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ चौथे और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पांचवें स्थान पर हैं।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.