इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 May, 2024|08:48|IST
ताजा खबर

कर्ज में डूबी एक और कंपनी अडानी ग्रुप ने खरीदी, 7,017 करोड़ में हुई डील

Updated: digiana.com | Aug 20, 2022, 04:26 PM IST

कर्ज में डूबी एक और कंपनी अडानी ग्रुप ने खरीदी, 7,017 करोड़ में हुई डील

नई दिल्ली, भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी एक और बड़ी कंपनी को खरीदने जा रहे हैं। उनकी कंपनी अडानी पावर भारी कर्ज में डूबी डीबी पावर को 7017 करोड़ रुपये में खरीदने की तैयारी में है। अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर ग्रुप के पास है। इस अधिग्रहण के साथ अडानी पावर का लक्ष्य राज्य में ताप विद्युत क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करना है।
दोनों कंपनियों के बीच एमओयू की शुरुआती अवधि 31 अक्टूबर 2022 तक होगी, लेकिन आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की दो इकाइयों का मालिकाना हक है। यही थर्मल पावर प्लांट की यूनिट का संचालन भी करता है। डिलिजेंट पावर डीबी पावर की होल्डिंग कंपनी है।
 अडानी पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के पास 923.5 मेगावॉट क्षमता को लेकर दीर्घकालीन और मध्यावधि बिजली खरीद समझौता है। साथ ही ईधन आपूर्ति के लिये कोल इंडिया लि. के साथ करार है। इस कंपनी पर 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है।
अडानी पावर के पास DPPL की कुल जारी, सब्सक्राइब्ड और पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी और वरीयता शेयर पूंजी का 100 फीसदी हिस्सा होगा। वहीं, ट्रांजेक्शन की अंतिम तिथि पर DPPLके पास डीबी पावर का 100 प्रतिशत हिस्सा होगा। यह अधिग्रहण उपक्रम मूल्य 7,017 करोड़ रुपये में होगा। डीबी पावर अक्टूबर 2006 से छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर जनरेटिंग स्टेशन की स्थापना, ऑपरेशन और रखरखाव के कारोबार में लगी हुई है।
 वहीं, अडानी पावर के शेयर में भी तेजी बरकरार है। आज बीएसई पर अडानी पावर के शेयर 12.80 रुपये या 3.20% की बढ़त के साथ 412.20 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,58,983.02 करोड़ रुपये है। इस बिकवाली के माहौल में भी इससे पहले कंपनी ने 419 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ था। यानी इस समय अडानी ग्रुप का शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.