इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|19:27|IST
ताजा खबर

‘धर्म के मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बनेगा’ - डॉ. मोहन भागवत

Updated: digiana.com | Apr 16, 2023, 04:03 PM IST

‘धर्म के मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बनेगा’ - डॉ. मोहन भागवत

बुरहानपुरः आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बुरहानपुर की धर्म संस्कृति सभा में कहा है कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बनेगा। यदि हम सब धर्म का पालन करते रहे तो आने वाले बीस-तीस साल में भारत दुनिया को नया रास्ता दिखाने वाला विश्व गुरु बन जाएगा। भागवत ने यह भी कहा कि धर्म का मतलब सारी सृष्टि के कल्याण की भावना है। सत्य के मार्ग पर चलकर हमें अना कर्तव्य निभाना होगा। भारत को महाशक्ति नहीं बनना है, बल्कि दुनिया को धर्म सिखाना है।
भारत में अलग-अलग भाषा, संप्रदाय और धर्म के लोग रहते हैं। अलग-अलग होने के बावजूद हम जानते हैं कि पूरी सृष्टि एक है। इसलिए हम हिंदू हैं। हमें परस्पर एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलना है। शास्वत धर्म का पालन करने से सारी सृष्टि सुखी रहेगी। संघ प्रमुख ने कहा है कि संत और मुनियों की बातों का अनुसर करें। सनातन काल से वे हमें अच्छाई का मार्ग दिखाते आए हैं।
सृष्टि के कल्याण का बोझ हम सबको मिलकर उठाना होगा। उन्होंने सत्य को भी प्रिय भाषा में बोलने और छह बुराइयों काम, क्रोध, मोह, लोभ, दंभ व सत्सर से दूर रहने की बात कही है। धर्म संस्कृति सभा का आयोजन महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित नाथ पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी जितेंद्र नाथ ने किया था।
धर्म संस्कृति सभा में महामंडलेश्वर हरिहरानदं महाराज, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, काशी के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, शिवाजी महाराज के वंशज राजे मुधोजी भोंसले भी पहुंचे थे। सभा से पहले सरसंघचालक व संत समाज ताप्ती तट स्थित नाथ मंदिर पहुंचे थे। वहां स्वामी गोविंदनाथ महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और श्रीराम दरबार के दर्शन किए।

सम्बंधित खबरें...
बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल नई दिल्ली में सम्मानित
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:20 PM IST ]

बुरहानपुरः जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने वाला बुरहानपुर पहला जिला बना था। कुछ माह पहले तत्कालीन कलेक्टर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.