इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|17:24|IST
ताजा खबर

हिमाचल में बोले पीएम मोदी- पैदल नापे दुर्गम रास्ते, चाय पीकर लड़ाए गप्पे

Updated: digiana.com | Nov 05, 2022, 03:10 PM IST

  हिमाचल में बोले पीएम मोदी- पैदल नापे दुर्गम रास्ते, चाय पीकर लड़ाए गप्पे

शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह सुंदरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि से मेरा पुराना नाता रहा है। मैंने मंडी, किन्नौर और कांगड़ा के दुर्गम रास्ते पैदल नापे हैं। अकसर रास्ते में चाय पीकर स्थानीय लोगों से गप्पे लड़ाता था। हम घंटों गप्पे लड़ाया करते थे।
 पीएम ने कहा कि आप अगर सरकार से जवाबदेही चाहते है, तो हिमाचल में भाजपा सरकार को दोबारा मौका दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर आपने यहां ऐसे लोगों को बिठा दिया जो आगे ही न बढ़ने दें, तो काम में रुकावट आएंगी। कांग्रेस ने अपने शासन में हिमाचल का जितना नुकसान किया है, उसकी भरपाई के लिए भाजपा को बार बार जिताना जरूरी है। इस दौरान PM ने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता के निधन पर शोक जताया। इससे पहले PM महाराणा प्रताप चौक से ज्वाहर पार्क तक रोड शो निकाला।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। हमने फौजी परिवारों को 60 हजार करोड़ रुपये दिए। कांग्रेस का चरित्र है झूठे वादे करना. वह वन रैंक वन पेंशन के नाम पर आपको ठगती रहती. इस चुनाव में भी वादे करने से नहीं हटेंगे। उस पर भरोसा नहीं करना।  
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में पहला घोटाला रक्षा क्षेत्र में ही किया था। रक्षा सौदों में  जमकर दलाली खाई. हजारों करोड़ के घोटाले किए. कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। वो सेना के लिए हर खरीद में कमीशन चाहती थी। अपने नेताओं की तिजौरी भरना चाहती थी। हमेशा हथियार खरीदने में देरी की गई। इसका सबसे बड़ा नुकसान हिमाचल की वीर माताओं को हुआ।
50 साल से ज्यादा हो गए जब कांग्रेस ने गरीबी हटाओ की बात कही थी। यह वायदा किया था कि कांग्रेस पूरे देश से गरीबी हटा देगी। चुनाव होते गए, गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस सरकार बनाती गई, लेकिन देश से गरीबी नहीं हटी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिमाचल को विकास में प्राथमिकता नहीं दी। हिमाचल में स्थिर सरकार जरूरी है।
आज देश में आत्मनिर्भर होने का अभियान चल रहा है। हथियार बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस रक्षा की ही नहीं विकास की भी विरोधी रही। 2014 में आपने मुझे अवसर दिया तो मैं चाहता था कि हिमाचल में विकास की योजना तेजी से बढ़े। उस समय हिमाचल में कांग्रेस की सरकार थी और मुझे आज भी याद है केंद्र की।अनेकों योजनाओं को कैसे यहां की कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं होने दिया। रुकावटें डालीं।
 

सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.