इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|10:55|IST
ताजा खबर

‘आदिपुरुष’ में रावण के लुक पर विवाद, नरोत्तम मिश्र बोले- हमारी आस्था से खिलवाड़

Updated: digiana.com | Oct 04, 2022, 04:34 PM IST

‘आदिपुरुष’ में रावण के लुक पर विवाद, नरोत्तम मिश्र बोले- हमारी आस्था से खिलवाड़

भोपाल, निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’  का टीजर हाल ही में राम जन्मभूमि अयोध्या में लॉन्च किया गया था। अब इस ट्रेलर को लेकर विवाद छिड़ गया है, जो मध्यप्रदेश में भी गरमा गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि आदिपुरुष के विवादित दृश्यों को नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद फिल्म के निर्माता ओम राउत को पत्र लिखेंगे। आपत्तिजनक दृश्यों को दूर करने को कहेंगे।
आदिपुरुष के टीजर में सैफ अली खान का लुक एकदम अलग है. सैफ काफी खूंखार नजर आ रहे हैं। सैफ के बाल छोटे हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है।  फिल्म में उन्हें पुष्पक विमान के बजाए चमगादड़ जैसे दिखने वाले अजीबो-गरीब जीव पर उड़ते दिखाया गया है। सैफ का लुक लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर उनके लुक का मजाक बन ही रहा है। साथ ही यूजर्स रावण का लुक देखकर काफी हैरान हैं। ट्विटर पर #BoycottAdipurush ट्रेंड कर रहा है।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि आदिपुरुष का मैंने ट्रेलर देखा है। फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य है। हमारी आस्था के केंद्र बिन्दुओं को जिस रूप में दिखाया गया है, वह अच्छा नहीं है। अब हनुमानजी के वस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं। हनुमान जी के चित्रण में अलग से कहा गया है कि कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ वज्र और ध्वजा विराजे। इसमें उनके सभी वस्त्र बताए गए है।
यह आस्था पर कुठाराघात है। यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य हैं। गृहमंत्री ने कहा कि मैं फिल्म के निर्माता ओम राउत को पत्र लिख रहा हूं कि इस तरह के दृश्यों को हटाया जाए। यदि वह नहीं हटाते हैं तो उसके बाद हम कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे।











सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.