नई दिल्ली, फूड डिलीवरी ऐप Zomato और Swiggy का सर्वर बुधवार को देश के कई शहरों में डाउन चल रहा है। इसकी वजह से उनकी सर्विस पर असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से Zomato और Swiggy को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। सर्वर डाउन होने के कारन लोग खाना आर्डर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि लगभग आधे घंटे तक डाउन रहने के दोनों फूड डिलीवरी ऐप की सेवाएं फिर से बहाल हो गईं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि Zomato और Swiggy दूसरे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरह Amazon Web Services पर डिपेंड करते हैं। इसमें टेक्निकल खामी आने के कारण Zomato और Swiggy डाउन हो गए थे। ये दिक्कत देशभर में आ रही थी। हालांकि इसे ठीक कर लिया गया है।
कई यूजर सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायत की। एक यूजर ने लिखा है कि वो ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही ऑर्डर ट्रैक न हो पाने की भी कई लोग शिकायत कर रहे हैं। एक ग्राहक की शिकायत का जवाब देते हुए, Zomato Care ने सर्विस में दिक्कत को स्वीकार किया और असुविधा के लिए माफी मांगी।
इस मुद्दे पर फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने भी ट्वीट कर ग्राहकों से खेद व्यक्त किया। स्विगी ने ट्वीट कर कहा तकनीकी दिक्कत की वजह से आपको हो रही परेशानियों पर हम खेद व्यक्त करते हैं। ऐसा हमेशा नहीं होता और इस समस्या को हम जल्द ठीक कर लेंगे। कृप्या हमारे साथ बने रहें।
गौरतलब है कि Zomato और Swiggy देश में तेजी से उभरते फूड डिलीवरी ऐप हैं। दोनों कंपनियां मिलकर देश के फूड डिलीवरी मार्केट में 95 प्रतिशत तक पर कब्जा रखती हैं। ऐसे में बुधवार दोपहर से दोनों के ऐप में शुरू हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से काफी सारे लोगों को फूड ऑर्डर करने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया, जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...
नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...
नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...