इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 06 May, 2024|01:59|IST
ताजा खबर

अमित शाह के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- 2002 में बिलकिस के बलात्कारियों को मुक्त कर सिखाया सबक

Updated: digiana.com | Nov 26, 2022, 04:33 PM IST

अमित शाह के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- 2002 में  बिलकिस के बलात्कारियों को मुक्त कर सिखाया सबक

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। इसको देखते हेउ राज्य में सियासत तेज हो गई है। चुनाव में अब 2002 के दंगों की एंट्री हो गई। बीजेपी के प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शुक्रवार को 2002 के दंगों पर दिए एक बयान पर विवाद हो रहा है। इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था, वह यह था कि बिलकिस के बलात्कारियों को आप मुक्त कर देंगें।
गुजरात में सबसे बड़ी मुस्लिम बस्ती वाले इलाके जुहापुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली के दौरान बयान दिया कि उन्होंने 2002 में गुजरात में दंगाइयों को सबक सिखाया था। राज्य में स्थायी शांति स्थापित की। मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के सांसद अमित शाह को बताना चाहता हूं कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था वह यह था कि बिलकिस के बलात्कारियों को आप मुक्त करेंगे। आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के कातिलों को रिहा करेंगे।
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि अगर आप कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को वोट देंगे तो आपका वोट देना बर्बादी ही है। मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री को छोटा रिचार्ज कहता हूं। कांग्रेस और छोटा रिचार्ज पर अपना वोट बर्बाद मत करें. हम सभी एक जुटे होंगे, बीजेपी हारेगी और हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा था कि गुजरात में पहले असामाजिक तत्व हिंसा में लिप्त होते थे और कांग्रेस उनका समर्थन करती थी लेकिन 2002 में "सबक सिखाने" के बाद, अपराधियों ने ऐसी गतिविधियां बंद कर दीं और भाजपा ने राज्य में स्थायी शांति कायम की। गुजरात में फरवरी, 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो फेज में संपन्न होंगे। पहले फेज में 1 दिसंबर को चुनाव कराए जाएंगे, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। पहले फेज में 89 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि बाकी बची 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे फेज में वोटिंग होगी।







सम्बंधित खबरें...
गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला, माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 06:11 PM IST ]

अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 17 साल से जेल...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...

भूपेंद्र पटेल के हाथ फिर गुजरात की कमान, लगातार दूसरी बार बने...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 02:47 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...

विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, दिल्ली में मंत्रिमंडल...
[ Posted On digiana.com | Dec 10, 2022, 04:43 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...

 गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 04:01 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.