इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|19:10|IST
ताजा खबर

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची, अबतक 166 उम्मीदवारों का ऐलान

Updated: digiana.com | Nov 12, 2022, 01:29 PM IST

 गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची, अबतक 166 उम्मीदवारों का ऐलान

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहले चरण के लिए जारी नामांकन की प्रक्रिया के बीच बीजेपी ने 6 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भावनगर ईस्ट से बीजेपी ने सेजल राजीव कुमार पांड्या को टिकट दिया है। खंभालिया से मूलुभाई बेरा को, धोराजी से महेंद्रभाई पाडालिया को चुनावी मैदान में उतारा है।
सत्ताधारी दल ने कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, और डेडियापाड़ा सुरक्षित सीट से हितेश देवजी वसावा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने चोर्यासी विधानसभा सीट से संदीप देसाई पर दांव लगाया है। गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 166 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
इससे पहले, 10 नवंबर को बीजेपी ने राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके निर्वाचन क्षेत्र घाटलोढ़िया से उम्मीदवार बनाया है और कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। बीजेपी की पहली लिस्ट में 14 महिलाएं, अनुसूचित जाति के 13 तथा अनुसूचित जनजाति के 24 उम्मीदवार शामिल हैं।
पहली लिस्ट में पार्टी ने 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए थे। साथ ही पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए हार्दिक पटेल समेत सात नेताओं को भी टिकट दिया था। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. सूबे की अगली सरकार चुनने के लिए मतदाता 1 और 5 दिसंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

सम्बंधित खबरें...
गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला, माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 06:11 PM IST ]

अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 17 साल से जेल...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...

भूपेंद्र पटेल के हाथ फिर गुजरात की कमान, लगातार दूसरी बार बने...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 02:47 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...

विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, दिल्ली में मंत्रिमंडल...
[ Posted On digiana.com | Dec 10, 2022, 04:43 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...

 गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 04:01 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.