इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|19:44|IST
ताजा खबर

10 लाख सरकारी नौकरी, मुफ्त इलाज, गुजरात की जनता से कांग्रेस के बड़े वादे

Updated: digiana.com | Nov 12, 2022, 05:31 PM IST

10 लाख सरकारी नौकरी, मुफ्त इलाज, गुजरात की जनता से कांग्रेस के बड़े वादे

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने 10 लाख रुपये तक के इलाज और दवाइयों को मुफ्त करने का एलान किया है। इसके अलावा कहा गया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि वह किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी।
 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि जो कमिटमेंट किया है वो पूरा करेंगे। CM गहलोत ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह नजर नहीं आएंगे, आज वह नजर नहीं आ रहे। मैं हिमाचल से आया हूं। ऐसा क्या कारण है कि उन्होंने वहां से अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया? उन्होंने अपने उम्मीदवार वापस नहीं लिए. गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी को जिताना चाह रही है।
कांग्रस ने सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है। पार्टी की ओर से ये भी कहा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली कैबिनेट मीटिंग से ही इसे सरकार का आधिकारिक दस्तावेज बनाकर काम किया जाएगा।
कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का करते हुए कहा है कि इनमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी जन घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग की व्यवस्था खत्म करने, बेरोजगारों को 3000 रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया है।
इसके अलावा कहा गया है कि अगर कांग्रेस गुजरात में सत्ता में आती है तो केवल 500 रुपये में ही गैस सिलेंडर मिलने लगेगा। कांग्रेस ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग से काम लेना बंद कर देंगे। इसकी जगह पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा पुरानी पेंशन को भी बहाल कर दी जाएगी।









सम्बंधित खबरें...
गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला, माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 06:11 PM IST ]

अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 17 साल से जेल...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...

भूपेंद्र पटेल के हाथ फिर गुजरात की कमान, लगातार दूसरी बार बने...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 02:47 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...

विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, दिल्ली में मंत्रिमंडल...
[ Posted On digiana.com | Dec 10, 2022, 04:43 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...

 गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 04:01 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.