नई दिल्ली, देश में नॉन वेज खाने वालों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। भारत में नॉन वेज खाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट के अनुसार देश में 45 फीसदी से ज्यादा महिलाएं और 57 फीसदी से ज्यादा पुरुष नॉन-वेज खाते हैं।
नॉन-वेज खाने वाले भारतीय पुरुषों की संख्या 2015-16 और 2019-21 के सर्वे के मुकाबले इन छह वर्षों में तेजी से बढ़ी है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ो का आंकलन किया है। इसके मुताबिक साल 2019 से लेकर 2021 तक किये गए सर्वे के मुताबिक 15 से 49 वर्षों के पुरुषों की संख्या में काफी गिरावट आई है, जिन्होंने कभी चिकन, मछली व अन्य मांस नहीं खाया है।
2015-16 के सर्वे में सामने आया था कि देश में करीब 46 फीसदी पुरुष और 40 फीसदी महिलाएं नॉनवेज खाती हैं। पांच साल में देश में नॉन-वेज खाने वाली महिलाओं की संख्या में 5% और पुरुषों की संख्या में 11% और आबादी जुड़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे पुरुष केवल 16.6 फीसदी हैं जबकि साल 2015-16 कि रिपोर्ट में कभी नॉन-वेज नहीं खाने वाले पुरुषों की संख्या 21.6 फीसदी थी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019-21 के बीच 15 वर्ष से 49 वर्ष तक की 29.4 फीसदी महिलाएं हैं, जिन्होंने नॉन-वेज नहीं खाया है।
वहीं साल 2015-16 के जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक़ पहले महिलाओं की संख्या 29.9 प्रतिशत थी। नए नेशनल हेल्थ फैमिली सर्वे के हिसाब से 15 से 49 वर्ष के 83.4 प्रतिशत पुरुष और 70.6 प्रतिशत महिलाएं हर रोज, साप्ताहिक या कभी-कभी नॉन-वेज खाना खाती हैं जबकि NHFS-4 के आंकड़ों के मुताबिक ऐसे पुरुषों की संख्या 78. 4 फीसदी थी। वहीं महिलाओं की संख्या 70 प्रतिशत थी, जो हर रोज, साप्ताहिक या फिर कभी-कभी नॉन वेज खाती थीं।
ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपेंट के मुताबिक, 2020 में भारतीयों ने 60 लाख टन से ज्यादा मीट खाया था। सर्वे में सामने आया कि रोज और कभी-कभी नॉन-वेज खाने वाली महिलाओं की संख्या में कमी आई है। हालांकि, हफ्ते में एक बार नॉन-वेज खाना खाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है।
सर्वे के मुताबिक देश में करीब 6 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जो रोज नॉन-वेज खाती हैं। वहीं, 39 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हफ्ते में एक बार और 25 फीसदी महिलाएं कभी-कभी नॉन-वेज खाती हैं। जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं है। 8 फीसदी पुरुष ऐसे हैं जो रोज नॉन-वेज खाते हैं। हफ्ते में एक बार नॉन-वेज खाने वाले पुरुषों की संख्या लगभग 50 फीसदी और कभी-कभी खाने वाले 26 फीसदी से ज्यादा हैं।
नई दिल्ली, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस बार एक व्यक्ति व दो संस्थाओं को नोबेल...
नई दिल्ली, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कल है। भाइयों को रक्षा का बंधन बांधकर बहनें अपनी रक्षा का वचन...
नई दिल्ली, सिगरेट और अन्य तंबाकू जनित पदार्थों की पैकिंग के लिए केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य...
नई दिल्ली, सावन महीने की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रक्षा बंधन का इंतजार हर भाई-बहन को बहुत...
नई दिल्ली, आज के दौर में हमारे आस-पास ज्यादातर डिवाइसेज ऐसे हैं, जिन्हें 'स्मार्ट डिवाइस' कहा जाता है क्योंकि ये मशीनों...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...