इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|13:21|IST
ताजा खबर

मदरसों के सर्वे पर भड़के ओवैसी, बोले- मुसलमानों को शक की नजरों से देखने की कोशिश

Updated: digiana.com | Sep 01, 2022, 02:56 PM IST

 मदरसों के सर्वे पर भड़के ओवैसी, बोले- मुसलमानों को शक की नजरों से देखने की कोशिश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने के प्रदेश सरकार के आदेश पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है। योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि ऐसा ही है तो फिर आदेश जारी करना चाहिए कि अब कोई मुसलमान नहीं रहेगा। योगी सरकार का यह फैसला मनमाना है और मुसलमानों को शक की नजर से देखने की कोशिश है।
ओवैसी ने कहा कि आप सीधा यही ऑर्डर कर दीजिए कि आप मुसलमान नहीं रहे हैं. यही करना चाह रहे हैं।आप…ये सर्वे छोटा एनआरसी है। इन्हीं मदरसों ने देश को आजाद कराया, आज आप उन्हें ही शक की नजर से देख रहे हैं। मदरसों में हिन्दू तक जो अंग्रेजी, गणित पढ़ा रहे हैं उनको तक दो-दो साल से सैलरी नहीं मिली है।
ओवैसी ने कहा निजी मदरसों से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उनका सर्वे आखिर सरकार क्यों करा रही है। मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त संस्थानों को ही सरकार मदद देती है और उनकी ही जांच करा सकती है।' हैदराबाद के सांसद ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 30 के तहत अल्पसंख्यकों को अपने संस्थान चलाने का हक है। यह सर्वे नहीं है बल्कि छोटा एनआरसी है। वहीं इस पर विवाद छिड़ने के बाद योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सरकार का मकसद बताया है कि आखिर क्यों मदरसों के सर्वे का फैसला लिया गया है।
यह सर्वे 5 अक्टूबर तक पूरा होना है और सरकार के पास 25 अक्टूबर तक यह डेटा जाएगा। सर्वे में बिना मान्यता के मदरसों की स्थापना का वर्ष, भूमि का विवरण, भवन की स्थिति, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की संख्या, पाठ्यक्रम, आय का स्रोत आदि की डिटेल होगी। मदरसों का सर्वे कराकर इन मदरसों का सम्पूर्ण विवरण प्राप्त किया जाएगा, जिससे मालूम हो सकेगा कि प्रदेश में कुल कितने प्रकार के मदरसे हैं। दानिश आजाद ने कहा कि यह एक सर्वे है़ ताकि विवरण हासिल हो सके। इसे किसी भी प्रकार की जांच ना समझा जाए।






सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को किया गया सुपुर्द - ए - खाक
[ Posted On digiana.com | Apr 16, 2023, 10:03 PM IST ]

प्रयागराजः माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया...

गैंगस्टर अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर, शूटर गुलाम...
[ Posted On digiana.com | Apr 13, 2023, 01:54 PM IST ]

झांसीः उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने मार गिराया। एनकाउंटर...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा,...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 10:58 AM IST ]

मिर्जापुर: हौसला जब ऊंची उड़ान भरने का हो तो मंजिल कितनी भी ऊंचाई पर हो, इसकी परवाह नही होती है। कुछ ऐसा ही कारनामा मिर्ज़ापुर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.