इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 March, 2024|16:51|IST
ताजा खबर

गृह मंत्रालय नहीं मिलने पर छलका अजीत पवार का दर्द, कहा- उन्हें लगा मैं किसी की नहीं सुनूंगा

Updated: digiana.com | Sep 24, 2022, 03:22 PM IST

गृह मंत्रालय नहीं मिलने पर छलका अजीत पवार का दर्द, कहा- उन्हें लगा मैं किसी की नहीं सुनूंगा

नई दिल्ली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार का गृह मंत्रालय नहीं मिलने पर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व की कांग्रेस-राकांपा की आघाड़ी और महाविकास आघाड़ी सरकार के समय गृहमंत्री पद मांगा था लेकिन वरिष्ठों को लगता है कि यदि मैं गृहमंत्री बन जाऊंगा तो उनकी भी नहीं सुनूंगा। मैं दो बार उपमुख्यमंत्री बना लेकिन गृह मंत्रालय नहीं मिला।
विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने एनसीपी की पुणे इकाई की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उसके बाद एक पदाधिकारी ने कहा कि जब पार्टी भविष्य में सरकार का हिस्सा बनेगी तो उन्हें गृह मंत्री बनना चाहिए। पूर्व डिप्टी सीएम ने मजाक में कहा, "पिछली बार, जब मुझे उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, उस समय 'मैंने कहा था कि मुझे गृह मंत्री बना दो, लेकिन वरिष्ठों ने सोचा कि अगर गृह मंत्री का पद मुझे दिया गया, तो मैं उनकी बात नहीं सुनूंगा।"
 इस बार भी महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद जब मैं उपमुख्यमंत्री बना तो मैंने गृह विभाग की मांग की थी लेकिन मुझे गृह विभाग नहीं दिया गया। फिर तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जब इस्तीफा दिया तब भी मैंने मैंने गृह विभाग देने की मांग की थी लेकिन वरिष्ठ मंत्री दिलीप वलसे-पाटील को गृह विभाग दे दिया गया। क्या कर सकते हैं? वरिष्ठों के सामने कुछ बोल भी नहीं सकते।
अजीत पवार ने कहा कि सभी को मालूम है कि मुझे जो उचित लगेगा मैं वही फैसला करता हूं। मैं राकांपा के कार्यकर्ताओं पर अन्याय सहन नहीं करूंगा लेकिन अगर राकांपा के कार्यकर्ता की ही गलत रहेगी तो उसको भी माफ नहीं करूंगा। नियम सभी के लिए एक समान हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व की कांग्रेस-राकांपा की आघाड़ी सरकार और महाविकास आघाड़ी सरकार में अजित उपमुख्यमंत्री तथा वित्त व नियोजन मंत्री थे।  
इसके साथ ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी के छापे और देशभर में उसके 100 से अधिक नेता-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अजीत पवार ने कहा कि 12 से 15 राज्यों में गिरफ्तारी की गई और सबसे ज्यादा केरल-महाराष्ट्र में हुई। ऐसा लगता है कि गंभीर बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएफआई पर छापेमारी का फैसला लिया।





सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.