इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|10:39|IST
ताजा खबर

टी20 रैंकिंग में कोहली की विराट छलांग, टॉप 10 में की एंट्री

Updated: digiana.com | Oct 26, 2022, 06:17 PM IST

टी20 रैंकिंग में कोहली की विराट छलांग, टॉप 10 में की एंट्री

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप के धमाकेदार मुकाबले चल रहे हैं। इसी बीच ICC ने टी20 रैंकिंग भी जारी की है। इस रैंकिंग में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बड़ा फायदा मिला है। विराट कोहली ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप 10 में एंट्री कर ली है। हली ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी, जिसका परिणाम उनकी रैंकिंग में भी देखने को मिला है।
यूएई में हुए एशिया कप से पहले विराट रैंकिंग में 35वें स्थान पर थे। उन्होंने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। एशिया कप के बाद वह रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए थे। अब वर्ल्ड कप के पहले मैच में धमाकेदार पारी खेलकर वह 9वें नंबर पर आ गए हैं।
बीते कुछ महीनों से विराट कोहली का क्रिकेट के मैदान में संघर्ष जारी था। इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक उनका बल्ला खामोश था, जिसके चलते आलोचकों ने यहां तक करार दिया था कि वह अब कभी अपने उत्कृष्ट फॉर्म में वापसी नहीं कर पाएंगे। लेकिन एशिया कप 2022 से पहले ब्रेक लेने के बाद जैसे ही उन्होंने वापसी की तो विराट ने रुकने का नाम नहीं लिया है।
बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं। सूर्यकुमार यादव की जगह न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने ली है। कॉन्वे ने मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 92 रनों की पारी खेली थी।
गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अफगानी स्पिनर राशिद खान ने जोश हेजलवुड को पीछा छोड़ पहला स्थान हासिल कर लिया है। हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक दो मैचों में जरूर तीन विकेट लिए थे, लेकिन वह इस दौरान महंगे भी साबित हुए थे। उधर, श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसारंगा तीन पायदान गिरकर छठे, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ पांच विकेट लेने के चलते आठ पायदान उठकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में भुवनेश्वर कुमार को फायदा पहुंचा है। भुवी अब दो स्थान की छलांग लगाकर दसवें नंबर पर आ गए हैं।
 आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग
1. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 849
2. डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) 831
3. सूर्यकुमार यादव (भारत) 828
4. बाबर आजम (पाकिस्तान) 799
5. एडन मारक्रम (साउथ अफ्रीका) 762
6. डाविड मलान (इंग्लैंड) 754
7. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 681
8. पथुम निशांका (श्रीलंका) 658
9. विराट कोहली (भारत) 635
10. मोहम्मद वसीम (यूएई) 626





सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

इतिहास रचने पर मेसी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:54 PM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.