नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच का रिश्ता जगजाहिर है। मैदान पर हो या फिर मैदान के बाहर दोनों ही जगह यह जोड़ी सुपरहिट रही है। धोनी के रिटायर होने के बाद भी दोनों का रिश्ता उसी तरह से बरकरार है। विराट कोहली एन एक बार फिर माही को याद किया है। उन्होंने धोने को याद करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि धोनी हर जगह दिखाई देते हैं।
क्रिकेटर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर माही को याद करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। हालांकि, वो फोटो धोनी की नहीं बल्कि एक वॉटर बॉटल की है। जी हां, कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पानी की बोतल की फोटो पोस्ट की है जिसपर धोनी की तस्वीर लगी देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए कोहली ने कैप्शन में लिखा- ‘ये हर जगह हैं। यहां तक कि पानी की बोतल पर भी’। उन्होंन इस स्टोरी में धोनी को टैग भी किया।
कोहली ने हाल ही में अपनी टेस्ट कप्तानी को लेकर भी महेंद्र सिंह धोनी को याद किया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, “मैं आपको एक चीज़ बता सकता हूं. जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी, तब मुझे सिर्फ एक इंसान का मैसेज आया था, जिसके साथ मैंने पहले खेला है- वह महेंद्र सिंह धोनी थे। कई लोगों के पास मेरा नंबर था।”
मेरे लिए ये खुशकिस्मती है कि मेरा इतना मजबूत रिश्ता किसी के साथ हो सकता है जो मुझसे इतना सीनियर है जहां चीजें हैं। ये दोस्ती है आपसी सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा, “ये उन चीजों में से एक है जिसका उन्होंने उसी मैसेज में उल्लेख किया है, कि जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है और एक मजबूत व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, तो लोग ये पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे कर रहे हैं? तो, ये मेरे दिल में घर कर गया।”
हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकटों से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को बहुत याद किया था। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ही आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। इंडिया 2013 की चैंपियन ट्रॉफी के बाद कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...
नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...