इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|20:22|IST
ताजा खबर

धोनी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है BCCI, आईसीसी की तीन ट्रॉफी पर कर चुके हैं कब्जा

Updated: digiana.com | Nov 15, 2022, 06:41 PM IST

धोनी को बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है BCCI, आईसीसी की तीन ट्रॉफी पर कर चुके हैं कब्जा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर होने और बड़े टूर्नामेंट्स में लगातार असफल होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है। बीसीसीआई द्वारा टी-20 फॉर्मेट में नई जान फूंकने के लिए कुछ कदम उठाने को लेकर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई भारतीय टी20 क्रिकेट के सेटअप के साथ धोनी को बड़ी भूमिका के लिए एक एसओएस भेजने के लिए तैयार है।
एमएस धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भी बतौर मेंटर टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया था, लेकिन वह सिर्फ एक टूर्नामेंट की बात थी और अचानक ऐसा होने पर कोई बड़ा असर नहीं दिखा था। इस बार बात परमानेंट तरीके की हो रही है, ताकि तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान एमएस धोनी का मार्गदर्शन टीम इंडिया को मिल सके।
रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी आईपीएल 2023 के बाद आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में उनके पास वक्त होगा और बीसीसीआई उनसे टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के साथ काम करने को कह सकता है। क्योंकि हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनों फॉर्मेट में एक-साथ काम करना काफी मुश्किल हो रहा है।
टीम इंडिया ने साल 1983 में पहला वन डे विश्व कप कपिल देव की कप्तानी में जीता था। इसके बाद साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता, तब भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। साल  2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने वन डे विश्व कप फिर से अपने नाम किया और साल 2013 में धोनी की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।
एमएस धोनी दुनिया के अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन ट्रॉफी पर कब्जा किया है। ये अपने आप में एक कीर्तिमान है। साल 2013 के बाद टीम इंडिया के पास आईसीसी खिताब का सूखा पड़ा हुआ है। इस बीच विराट कोहली लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान रहे और अब रोहित शर्मा के हाथ में कमान सौंपी गई है। लेकिन आईसीसी के खिताब का सूखा पड़ा हुआ है।










सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

इतिहास रचने पर मेसी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:54 PM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.