इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|23:31|IST
ताजा खबर

 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के हाथ में कमान

Updated: digiana.com | Dec 02, 2022, 03:15 PM IST

 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के हाथ में कमान

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। पूजा वस्त्राकर यह सीरीज नहीं खेलेंगी। वहीं, ऑलराउंडर स्नेह राणा को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। हरलीन देओल और यस्तिका भाटिया की टीम में वापसी हो रही है। इन दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और एशिया कप से बाहर किया गया था।
इस घरेलू सीरीज में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 'पूजा चोट के कारण बाहर हुई और उनके नाम विचार नहीं किया गया।'  पूजा ने रायपुर में महिला टी20 चैलेंजर में भारत-सी टीम की अगुवाई की थी। इसके अलावा अनकैप्ड अंजलि सरवानी को भी सीनियर टीम में जगह दी गई है।
आंध्र प्रदेश की रहने वाली 25 साल की बाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज अंजलि ने इस महीने के शुरू में महिला चैलेंजर में पूनम यादव की अगुआई वाली भारत ए के लिए अपनी कसी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। अंजलि ने भारत डी के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था और वह अपने तीन ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट से टीम को फाइनल में पहुंचाने में सफल रही थीं। उन्होंने कुल मिलाकर चार मैचों में तीन विकेट झटके थे।
टी20 की सीरीज के पांचों मैच मुंबई में ही होंगे. पहले दो टी20 जहां नवी मुंबई के डीवाय पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे तो आखिरी तीन मैच में ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अहम होगी। बता दें कि अगले साल फऱवरी में दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
टीम इस प्रकार है-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष, हरलीन देओल।
भारत-ऑस्ट्रेलिया 5 टी20 की सीरीज का पूरा कार्यक्रम
पहला टी20: 9 दिसंबर, डीवाय पाटिल स्टेडियम
दूसरा टी20: 11 दिसंबर, डीवाय पाटिल स्टेडियम
तीसरा टी20: 14 दिसंबर, ब्रेबोर्न स्टेडियम
चौथा टी20: 17 दिसंबर, ब्रेबोर्न स्टेडियम
पांचवां टी20: 20 दिसंबर, ब्रेबोर्न स्टेडियम

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.