इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|07:52|IST
ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ, लीक हुआ पर्सनल वीडियो

Updated: digiana.com | Oct 31, 2022, 03:44 PM IST

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ, लीक हुआ पर्सनल वीडियो

नई दिल्ली: ऑटी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इसी बीच विराट कोहली के साथ एक बड़ी घटना घटी है। उनके होटल रूम में किसी ने घुसपैठ की है और उनके कमरे का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बात से विराट कोहली इस घटना से बहुत गुस्से में है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर कर नाराजगी जाहिर की है। घटना के समय कोहली अपने कमरे में नहीं थे।
कोहली ने पोस्ट में लिखा कि, 'मैं फैन्स की भावनाओं की कद्र करता हूं, लेकिन उन्हें भी लोगों की प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए। मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर काफी खुश होते हैं और मिलने के काफी उत्सुक रहते हैं। मैंने हमेशा इसे सराहा है लेकिन यह वीडियो भयानक है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी के बारे में बहुत ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया है।’
कोहली ने आगे लिखा, ‘अगर मैं होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं रख सकता, तो फिर मैं कहां अपने लिए निजता की अपेक्षा कर सकता हूं? मैं इस तरह की कट्टरता और निजती में इस तरह के दखल को बर्दाश्त नहीं कर सकता। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन का सामान न समझें।’
 कोहली के वीडियो शेयर करते ही इस पर खेल जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों ने कमेंट किए और अपनी भी नाराजगी जताई है। ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इसे बेहूदा बताया है। कोहली की पोस्ट पर वॉर्नर ने कमेंट में लिखा, 'ये बेहूदापन है। ये बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।' इसके साथ ही वॉर्नर ने पूछा कि क्या ये क्राउन पर्थ होटल का था?
विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी फैन की इस हरकत को सरासर गलत बताते हुए कहा कि इससे उनके पति की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- 'इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जब फैंस ने हमारे प्रति कोई करुणा या दया नहीं दिखाई, लेकिन यह घटना अब तक की सबसे बुरी है।'
'यह सरासर गलत है और एक इंसान की गरिमा का उल्लंघन करता है। वो सभी लोग जो सोचते हैं कि ‘सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा’ वो भी इस समस्या का हिस्सा हैं। थोड़ा सा संयम बरतने से सबका भला होता है। और अगर ये सब आपके बेडरूम में हो रहा है, तो आखिर पब्लिक लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच की लाइन कहां हैं?'

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.