इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|05:51|IST
ताजा खबर

बांगलादेश को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह, पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर

Updated: digiana.com | Nov 02, 2022, 06:32 PM IST

बांगलादेश को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह, पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-बांग्लादेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत हुई है। भारत ने बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि बांग्लादेश की टीम सेमीफाइल की रेस से लगभग बाहर हो गई है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल और विराट कोहली की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। भारत ने ग्रुप-2 में बंगलादेश के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया। बंगलादेश इसके जवाब में 145 रन ही बना सकी।
 बांग्लादेश के लिए ओपनर लिट्टन दास ने सिर्फ 27 गेंदों में 60 रन बनाए, लेकिन किसी अन्य बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। बांग्लादेश ने 7 ओवर में 66 रन बनाकर लिए थे कि तभी बारिश आ गई और उसके बाद मैच थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया और जब मैच शुरू हुआ तो बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 16 ओवर में 151 रन बनाने का टारगेट मिला। जिस तरह से लिटन बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश आज मैच जीत जाएगी, लेकिन भारतीय टीम ने उम्मीद नहीं छोड़ी।
बारिश के बाद मैच शुरू होने पर अश्विन के ओवर में केएल राहुल के डायरेक्ट थ्रो से लिटन रन आउट हो गए, जिसके बाद बांग्लादेश ने लगातार विकेट गंवाए। हालांकि छोटा लक्ष्य होने के कारण हर बड़ी बाउंड्री के साथ मैच का रोमांच बढ़ता गया। इसके बावजूद नूरुल हसन (19) और तस्कीन अहमद (12) ने सातवें विकेट के लिये 19 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी करके बंगलादेश को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अर्शदीप सिंह और हार्दिक ने अपने-अपने ओवरों में दो-दो विकेट भी चटकाए, इसके बावजूद बांग्लादेश की टीम मैच को आखिरी ओवर तक ले गई।
टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह को आखिरी ओवर में भारत के लिए 20 रन बचाने थे। नूरुल ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका भी जड़ा लेकिन अर्शदीप ने संयम के साथ गेंदबाजी करते हुए बंगलादेश को 145 रन पर रोक दिया। हसन ने चौका और छक्का जड़कर मैच को और रोमांचक बना दिया आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को 7 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ एक रन बना सकी। वहीं आखिरी गेंद तक चले इस मैच को देखकर फैंस को 2016 टी20 वर्ल्ड कर की यादें ताजा हो गई, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर एक रन से हराया था।












सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.