इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 April, 2024|08:38|IST
ताजा खबर

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़

Updated: digiana.com | Oct 21, 2022, 06:28 PM IST

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़

नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारा सबसे पहले ध्यान सामने वाले के दांतों पर जाता है। दांत हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मुस्कुराते वक्त अगर आपके पीले दांत नजर आएं तो आप न सिर्फ हंसी का पात्र बन सकते हैं बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन आ जाता है तो कई बार साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान न रखना भी इसका एक कारण हो सकता है।
पीले दांत होने की वजह से हमें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। आज हम जानेंगे कि दांतों के पीला होने के पीछे क्या कारण है और कैसे घरेलू उपायों की मदद से आप अपने दांतों को सफेद मोती की तरह चमकदार बना सकते हैं।
दांतों को सफेद करने वाला पाउडर तैयार करें
इसके लिए आपको एक चम्मच लौंग का पाउडर, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, सूखी हुई नीम और पुदीने की पत्तियों की अवश्यकता होगी। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके किसी डब्बे में स्टोर कर लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
टीथ वाइटनिंग पाउडर को आप टूथब्रश में लगाकर दांतों पर हल्के हाथों से मलें और फिर कुल्ला कर लें। इससे आपके दांतों की चमक वापस आ जाएगी। साथ ही इससे आप कैविटीज से भी बच जाएंगे। एक बार में सफाई न हो तो इस प्रोसेस को दोहराएं।
सरसों का तेल और हल्दी
आप चाहें तो मोतियों जैसे सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल के साथ नमक की जगह हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें। इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन पूरी तरह से दूर हो जाएगा।
बेकिंग सोडा और नींबू का रस
दांतों को घर पर ही आसानी से सफेद करने का ये एक और नुस्खा है। एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। जब तक आपको पेस्ट जैसी कन्सिस्टेंसी न मिल जाए उसमें नींबू का रस मिलाते रहें। अब इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाएं और दांतों पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसे करीब 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें और उसके बाद मुंह धो लें। बेकिंग सोडा वाले इस पेस्ट को 1 मिनट से ज्यादा दांतों पर लगा न रहने दें वरना दांतों के इनैमल को नुकसान हो सकता है।

सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट, ऐसे करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 01:42 PM IST ]

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

 टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की एग्जाम
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:24 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.