इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|08:42|IST
ताजा खबर

कोरोना को लेकर WHO की चेतावनी, नई लहरों के लिए रहें तैयार

Updated: digiana.com | Jul 16, 2022, 06:50 PM IST

कोरोना को लेकर WHO की चेतावनी, नई लहरों के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली, दुनिया में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। दुनियाभर के देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में बढ़ रही मरीजों की संख्या से चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है। इन बदलते ट्रेंड को समझते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कर दी है। नई लहरों को लेकर सावधान कर दिया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथनका कहना है कि ऐसे साक्ष्य लगातार मिल रहे हैं कि ओमिक्रोन के उपस्वरूप- बीए.4 और बीए.5, कोरोना वैक्सीन के खुराक ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहे है। हमें अब कोरोना की और नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए. जो भी नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, सभी का रूप अलग है, वो ज्यादा तेजी से फैलने वाले दिख रहे हैं।
स्वामीनाथन ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा हमें कोविड-19 की नयी लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। वायरस का प्रत्येक स्वरूप और संक्रामक और प्रतिरक्षा को भेदने वाला होगा। ज्यादा लोगों के संक्रमित होने से बीमारों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ेगी। सभी देशों के पास आंकड़ों के आधार पर उभरते हालात से निपटने की योजना होनी चाहिए।
स्वामीनाथन ने वर्ल्ड बैंक ग्रुप’ में वरिष्ठ सलाहकार फिलिप शेलेकंस के ट्वीट के जवाब में यह बात कही। शेलेकंस ने कहा कि हम कोविड-19 की मृत्यु दर में वैश्विक स्तर पर बदलाव देख रहे हैं. महीनों तक मृत्यु दर में कमी आने के बाद, यह फिर से बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात नहीं है क्योंकि संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रति ढिलाई वाला दृष्टिकोण अपनाया जा रहा और वैश्विक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम भी सुस्त है।
पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट BA.4 और BA.5 की वजह से पूरी दुनिया में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। WHO प्रमुख ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की कि अब कई देश कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए हैं। टेस्टिंग कम कर दी गई है, जिस वजह से किसी भी वैरिएंट को लेकर पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ रही है, उसके व्यवहार को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है।

सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट, ऐसे करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 01:42 PM IST ]

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

 टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की एग्जाम
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:24 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.