इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|23:48|IST
ताजा खबर

 सर्दियों में जोड़ों का दर्द करता है परेशान, ऐसे करें बचाव

Updated: digiana.com | Dec 08, 2022, 06:36 PM IST

 सर्दियों में जोड़ों का दर्द करता है परेशान, ऐसे करें बचाव

नई दिल्ली: सर्दी का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार बच्चे से लेकर बड़े तक हो सकते हैं। सर्दी का मौसम बुजर्गो के लिए बहुत कठनाई भरा होता है उन्हें सर्दी में कमर दर्द की समस्या ज्यादा होती है। जिसकी वजह से सारा दिन उन्हें बिस्तर पर पड़े रहना पड़ता है और उनका चलना फिरना भी दुश्वार हो जाता है। कुछ लोगों को इस मौसम में ठंड लगने के कारण सर्दी जुकाम और खांसी की शिकायत हो जाती है तो कई लोगों को त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना रहती है।
सर्दियों में दर्द की समस्या आम बात है। शरीर में दर्द की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर में अकड़न, पीठ, कमर, कूल्हे और हाथ पैरों में दर्द की शिकायत होने लगती है। 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अक्सर कमर और कूल्हे में दर्द रहता है। ऐसे में लोगों को सर्दी में उठने बैठने और रोजाना के कामकाज में परेशानी होती है।आपको ये पता हों कि सर्दियों में शरीर में दर्द की समस्या का कारण क्या है। जानिए सर्दी के मौसम में कमर व कूल्हे में दर्द का कारण और बचाव के उपाय।
शरीर दर्द के कारण
गठिया
सर्दी के मौसम में कमर और कूल्हे में दर्द होने की एक वजह अर्थराइटिस होती है। इस मौसम में अर्थराइटिस की समस्या बढ़ जाती है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। अर्थराइटिस की शिकायत होने पर सर्दी का मौसम आते ही दर्द से बचाव के उपाय कर लेने चाहिए।
शारीरिक गतिविधियों में कमी
आज की जीवनशैली में लोग वैसे भी शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं। हर काम के लिए उनके पास मशीन है। वहीं सर्दी में तापमान में गिरावट होने पर लोग अधिक वक्त बिस्तर में बिताना पसंद करते हैं। बहुत ज्यादा देर एक ही जगह बैठे या लेटे रहने व शारीरिक गतिविधि में कमी आने के कारण लोगों के शरीर में दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा दर्द की समस्या कमर और हिप्स में होती है।
तापमान में गिरावट
सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट आने से शरीर की ब्लड वेसल्स और मसल्स सिकुड़ने लगती है। इस कारण शरीर में खून का संचार धीमा हो जाता है और जोड़ों की सक्रियता बाधित होती है। इसी वजह से कमर, जोड़ों और कूल्हे में दर्द की बढ़ जाता है।
टेंडिनाइटिस
टेंडिनाइटिस के कारण भी सर्दियों में कमर और कूल्हे में दर्द होने लगता है। हड्डियों को मसल्स से जोड़ने वाला टिश्यू टेंडन होता है। टेंडन में जब चोट लगने या सर्दी के कारण सूजन आती है तो दर्द की शिकायत होती है।
सर्दियों में बदन दर्द से बचाव
व्यायाम करें
शरीर में दर्द का एक कारण शारीरिक गतिशीलता न होना है। ऐसे में नियमित तौर पर सुबह योग या व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है।
देर तक एक जगह न बैठें
सर्दियों में कमर और कूल्हे में दर्द से बचने के लिए देर तक एक ही जगह पर न बैठे रहें। कामकाज के बीच में शरीर को स्ट्रेच करें और थोड़ी थोड़ी देर में वॉक करते रहें।
सुबह की धूप लें
सर्दियों में सुबह की धूप फायदेमंद है। शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह 15 से 20 मिनट धूप में बैठें।



सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट, ऐसे करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 01:42 PM IST ]

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

 टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की एग्जाम
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:24 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.