इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|09:41|IST
ताजा खबर

जिला चिकित्सालय में बदइंतजाम, फर्श पर मरीज

Updated: digiana.com | Aug 30, 2021, 12:21 PM IST

जिला चिकित्सालय में बदइंतजाम, फर्श पर मरीज

सिंगरौली, मौसम में बदलाव के चलते जल जनित बीमारियों के साथ-साथ वायरल फीवर सर्दी,खांसी, बुखार, पीलिया ने जिले के लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर से लेकर सीएचसी, पीएचसी अस्पतालों में मरीजों की इतनी भीड़ बढ़ गयी है कि बेड तक नसीब नहीं हो रहा है। प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में दर्जनों मरीज रोजाना फर्श पर लेट ईलाज कराने के लिए मजबूर हैं। तो वहीं चिकित्सकीय लुंज पुंज व्यवस्था की भी पोल खुलने लगी है।
गौरतलब हो कि इन दिनों बदलते मौसम के कारण तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित जिले के लोग बैढऩ मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में ईलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन अस्पताल में पहुंचे मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल प्रबंधन के पास बेड कम पड़ रहे हैं। आलम यह है कि बेडों की कमी के कारण मरीजों को वार्डों में फर्श पर लिटाकर उनका ईलाज किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक गंगा बैस ने बताया कि जिले में इन दिनों वायरल फीवर सर्दी, जुकाम, पीलिया, मलेरिया, टायफाइड सहित उल्टी, दस्त के मरीज प्रतिदिन करीब 200 से 250 की संख्या में पहुंच रहे हैं और इस तरह की बीमारी से ग्रसित मरीजों को ठीक करने में चार से पांच दिन का वक्त लग रहा है। यही वजह है कि जिला चिकित्सालय मेें बेडो की कमी होने लगी है और मरीजों को मजबूरन  फर्श पर लिटाकर जैसे तैसे सुचारू रूप से उनका ईलाज किया जा रहा है।
वार्डों में पैर रखने तक के लिए नहीं है जगह
जिला चिकित्सालय सह ट्रामा में इन दिनों मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते वार्डों में पैर रखने तक के लिए भी जगह नहीं है। आलम यह है कि जिला चिकित्सालय के जनरल, बच्चा, सर्जिकल वार्ड में कई मरीज जमीन पर लेट ईलाज करा रहे हैं। इन वार्डों में बेड का काफी अभाव हो गया है। यहां बताते चलें कि दो दिन पूर्व कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था इस दौरान कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया था कि वार्डों को व्यवस्थित करें। किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और न ही इसकी शिकायत मिले। बावजूद इसके कलेक्टर के जाते ही जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति नजर आने लगी हैं। चंद घण्टों के लिए अस्पताल की व्यवस्था चाक चौबंद हो गयी थी।

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.