इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|05:19|IST
ताजा खबर

जिले में 17 दिनों बाद हुई झमाझम बारिश

Updated: digiana.com | Sep 06, 2021, 11:29 AM IST

जिले में 17 दिनों बाद हुई झमाझम बारिश

सिंगरौली, जिले में 17 अगस्त के बाद बारिश थम गयी थी। जिसके चलते समूचे जिले में बारिश को लेकर हाहाकार मचने लगा था। लगातार अन्नदाता इन्द्र देवता को मनाने लगे हुए थे। अंतत: शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय बैढऩ, देवसर, बरगवां अंचल में एक घण्टे के अधिक समय तक मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान दिखने लगी है। हालांकि देवसर, माड़ा, सरई इलाके में बूंदाबांदी होने की खबर है।
दरअसल एक पखवाड़े के अधिक समय से समूचे जिले में बारिश थम गयी थी। बारिश के थमने के बाद खरीफ फसल धान सहित अन्य फसलें मुर्झाने लगी थीं। जिसको लेकर अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी थीं। वहीं आसमान में काले बादलों को मडऱाते देख अन्नदाता दिन भर टकटकी लगाये रहते थे। वहीं इन्द्र देवता को मनाने के लिए पूजा पाठ व टोटका करने लगे थे फिर भी बारिश नहीं हो रही थी।
कल गुरूवार की शाम बैढऩ शहर में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन पड़ोस के मोहल्लों में एक भी बूंदें नहीं पड़ी। इसके बाद से अन्नदाताओं में निराशा दिखने लगी थी। आज शुक्रवार की देर शाम तेज चमक गरज व हवाओं के झोकों के साथ करीब एक घण्टे के अधिक समय तक बारिश ने शहर को तर बतर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा बारिश बैढऩ, बरगवां, देवसर,मोरवा अंचल में हुई। जबकि चितरंगी, माड़ा, सरई इलाके में बूंदाबांदी हुई है।
आसमान में अभी भी काले बादल मडऱा रहे हैं। उम्मीद है कि इस अंचल में भी इन्द्र देवता मेहरबान होकर तेज बारिश करायेंगे। आज की बारिश ने किसानों के लिए काफी राहत भरी मानी जा रही है। इधर बारिश के थमने के बाद उमस भरी गर्मी ने सबको बेचैन कर दी थी। पंखे, कूलर भी जबाव दे रहे थे। अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में जेठ महीने जैसी धूप खिलने से धान के फसलों को भारी नुकसान हो रहा था।
1042 मिमी दर्ज की जा चुकी है बारिश
3 सितम्बर की दोपहर तक जिले में कुल 1042.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं आज शाम की हुई बारिश से औसतन कुल वर्षा में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इसका आंकड़ा शनिवार को मिलेगा। अधीक्षक भू अभिलेख के कार्यालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 3 सितम्बर की दोपहर तक 1042.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 3 तिम्बर को भी 50.8 मिमी बारिश हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष करीब 180 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
मुर्झाने लगी थीं धान व मक्के की फसलें
अचानक बारिश के थम जाने के बाद धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा था। यह हालात समूचे जिले का था। वहीं मक्के के फसलों को भी पानी की सख्त जरूरत थी। आलम यह था कि दिनमान समय पानी के अभाव में जहां सिंचाई की व्यवस्थाएं नहीं थीं। वहीं खरीफ फसलें मुर्झाने लगी थीं। इन हालातों को देख किसानों के चेहरे पर साफ सिकन समझ में आ रहा था। लगातार 17 दिनों तक बारिश न होने से किसानों में हायतौबा मच गयी थी। किन्तु आज की बारिश से किसानों ने कुछ राहतभरी सांस ली है।

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.