इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|11:12|IST
ताजा खबर

15 पुलिस हन्ड्रेड वाहनों में आधा दर्जन खराब

Updated: digiana.com | Aug 30, 2021, 12:21 PM IST

15 पुलिस हन्ड्रेड वाहनों में आधा दर्जन खराब

सिंगरौली, पुलिस महकमे की सबसे महत्वपूर्ण सेवा डायल 100 के आधा दर्जन वाहन खराब पड़े हुए हैं। जिससे पुलिस महकमे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले को अभी तक 15 डायल 100 वाहन वाहन मिले थे। जिनमें से 6 वाहन खराब व जीर्ण शीर्ण हालत में पड़े हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार जिले को पुलिस महकमे की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए 15 डायल 100 वाहन प्रदान किये गये। जिनमें से 4 वाहन पूर्ण रूपेण खराब होने की वजह से थानों तथा चौकियों में खड़े हैं। वहीं दो और खराब वाहनों को जैसे तैसे कर व्यवस्थाओं के दृष्टिगत चलाया जा रहा है। अभी जिले में कुल 11 डायल 100 वाहन चलित हालत में हैं। जिले के थाना सरई,बरगवां,मोरवा तथा खुटार चौकी के डायल 100 वाहन पूरी तरह खराब होने के कारण खड़े हैं। पुलिस अधीक्षक दफ्तर के रेडियो विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले को मिली डायल 100 वाहनों को चलाने की जो समयावधि टेण्डर नियमावली में डाली गयी थी उसकी मियाद पूरी हो चुकी है।
वाहनों रिपेयरिंग के संबंध में संविदाकार से बात हुई है। तो संविदाकार कंपनी ने एक-एक कर वाहनों को रीवा भेज मरम्मत कार्य कराये जाने की बात कही है। लेकिन जिले की व्यवस्थाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी खराब वाहनों को एक साथ मरम्मत कराये जाने के लिए संविदाकार को कहा है। लेकिन अभी संविदाकार ने वाहनों को एक साथ मरम्मत कार्य कराये जाने को लेकर सहमति नहीं व्यक्त की है। यही वजह है कि खराब वाहनों का मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने 4 नये वाहनों की मांग का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। जो लगभग 15 से 20 सितम्बर तक जिले को मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है।
नये वाहनों की यहां पर होगी तैनाती
पुलिस अधीक्षक दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार जिले को जो 4 नये डायल 100 वाहन प्राप्त होंगे  उन सभी वाहनों को व्यवस्थाओं के मद्देनजर थाना लंघाडोल, कर्थुआ, गोरबी चौकी तथा नौडिहवा चौकी के सुपुर्द किया जायेगा। चूंकि यह सभी क्षेत्र ग्रामीण अंचल के हैं और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं जिससे पुलिस अधीक्षक ने इन क्षेत्रों की व्यवस्थाओं तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को देखते हुए इन थाना, चौकी तथा आवश्यक स्थानों पर इन वाहनों को तैनात किया जायेगा।

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.