इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|10:34|IST
ताजा खबर

गैंगवार में मारा गया इनामी डकैत अर्जुन सिंह, जंगल में दफनाया गया शव

Updated: digiana.com | Jul 01, 2021, 04:24 PM IST

गैंगवार में मारा गया इनामी डकैत अर्जुन सिंह, जंगल में दफनाया गया शव

सतना, इनामी डकैत अर्जुन सिंह उत्तर प्रदेश में गैंगवार के दौरान मारा गया है जिसका शव बाँदा के जंगल मे दफन है। यह खुलासा गुरुवार को प्रेसवार्ता से पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने करते हुए बताया कि इनामी डकैत अर्जुन सिंह के एक साथी को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन बंदूकें जब्त की हैं। वही बाँदा पुलिस हत्या के बाद अर्जुन के शव की तलाश में जुटी है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले में एडीओपी चित्रकूट आईपीएस अभिनव चौकसे की टीम को सफलता मिली है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन, व अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके साथी राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिसने पूरा राज उगल दिया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपित से तीन बंदूकें और कारतूस बरामद किया गया है।
गैंगवार के बाद हैदराबाद भाग गए थे आरोपित
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 02 जनवरी 2021 को बरौंधा थाना पहुंचकर फूलमती मवासी पति छोटा मवासी निवासी मझगवाहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी लड़की रानी की शादी ग्राम पटनी पटना में की थी। चार साल पहले उसका पति खत्म हो गया था तो वहीं गांव में ही रहने वाले अर्जुन सिंह से उसकी बातचीत होने लगी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर के महीने में अर्जुन सिंह मेरी लड़की से शादी करके अपने गांव तेरा बी ले गया था वहां वह उसके साथ मारपीट करता था। 18 दिसम्बर को मेरी लड़की वहां से भागकर बाहर चली गई। इसी बात पर अर्जुन सिंह व उसके साथी 02 जनवरी 2021 को शाम 7.30 बजे उसके घर आकर गाली गलौज करके हत्या करने के प्रयास से घर के अंदर गोली चलाई। इसके बाद हल्ला मचने पर गांव के लोगो के आने से अर्जुन सिंह व उसके साथी जंगल की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 336, 452, 294, 506, 307, 34 ताहि 3 (1)द, 3 (1)ध,3(2)5 क एसटी एससी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और जांच की जा रही थी तभी पता चला कि अर्जुन सिंह तीन चार लोगों की गैंग बनाकर जंगलों में घूम रहा है। लेकिन पता तलाश करने पर आरोपित अर्जुन का कोई पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपित अर्जुन सिंह व उसकी गैंग की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी व विभिन्न थानो से टीमे तैयार कर लगातार अर्जुन सिंह के विभिन्न ठिकानों में संदिग्धों से पूछताछ की गई इस दौरान पता चला कि अर्जुन सिंह गैंग के राकेश सिंह उर्फ भइया निवासी देवली व कमलेश आरख हैदराबाद भाग गए। पुलिस टीम आरोपितों की तलाश व पूछताछ के लिए हैदराबाद में मामले की जांच के लिए नोटिस जारी किया गया। जिसमे राकेश सिंह ने पूछताछ में बताया कि अर्जुन व उसके अन्य साथी पीड़िता के घर गए थे और जान से मारने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपित राकेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अपराध में उपयोग की गई तीन बंदूक आरोपित के घर से जब्त की गई। पूछताछ में आरोपित द्वारा यह जानकारी दी गई की गैंग के रंजिश हो जाने के कारण उसके साथी कमलेश आरक के साथ योजना बनाकर अर्जुन सिंह परिहार की हत्या 23 जनवरी 2021 को कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जंगल में गाड़ दी गई।
यूपी पुलिस को दी गई सूचना
इनामी डकैत अर्जुन सिंह की गैंगवार में हत्या और शव बांदा जिले के जंगल में दफनाए जाने की जानकारी सतना पुलिस ने यूपी पुलिस को दी है। सतना पुलिस अधीक्षक ने बांदा पुलिस अधीक्षक को जंगल में शव दफनाने की जानकारी दी है जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भी जांच और कार्रवाई की जा रही है। अर्जुन सिंह के ऊपर सतना सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में स्थित पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। गैंगवार में हुई अर्जुन की हत्या से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। सतना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से जब तक यारों में कुल तीन बंदूकें जिसमें एक 12 बोर और दो 315 बोर की बंदूकें शामिल है। इसके साथ ही 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और 315 बोर के 1 जिंदा कारतूस व एक चेम्बर में फसा हुआ बरामद किया है।

सम्बंधित खबरें...
मैहर में बीच रास्ते में रुकी रोपवे की ट्रॉलियां, 80 श्रद्धलु...
[ Posted On digiana.com | May 23, 2022, 06:20 PM IST ]

मैहर: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। मौसम बदलते ही हादसों का दौर भी शुरू हो गया है।...

ऑनलाइन क्लास में फटा मोबाइल, चेहरा और हाथ झुलसा, छात्र की हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 17, 2021, 12:22 PM IST ]

सतना, सतना में ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई करते हुए छात्र के साथ हादसा हो गया। दरअसल बच्चा जब ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था तभी उसका...

बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला, 10 घंटे...
[ Posted On digiana.com | Dec 17, 2021, 11:11 AM IST ]

छतरपुर, छतरपुर में बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की मासूम दिव्यांशी का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। करीब...

सतना में ट्रक ओर कार की भीषण भिडंत, एक ही परिवार के चार लोगों...
[ Posted On digiana.com | Nov 25, 2021, 11:44 AM IST ]

सतना, मध्यप्रदेश के सतना में बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मैहर थाना क्षेत्र के जीतनगर के पास ट्रक और कार की जोरदार...

सड़क ना होने की वजह से नहीं पहुंचा वाहन, बच्चे की हुई मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 08, 2021, 07:35 PM IST ]

सतना: आज के इस युग में भी जनपद पंचायत रामपुर बघेलान के रजहा गांव में सड़क का अभाव है जिसके चलते रजहा गांव निवासी अश्वनी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.