रीवा, इसे आधुनिकता की चकाचौध ही कहेगें कि अब पुरानी परम्पराए न के बराबर रह गई है। उसी कड़ी में झूला उत्सव भी शामिल हो गया है। पेड़ों पर डाले जाने वाले झूला अब नजर नही आते है। जबकि वर्षो पूर्व तक झूला को बारिश के महीने में उत्सव के रूप मनाया जाता था। बताते है कि सावन मास की काली घटाओं के बीच पेड़ो की मजबूत डालियों में झूले लगाए जाते थे। इसका झूले का आनंद युवा, बच्चों के साथ ही महिलाएं और युवतियां भी उठाती थीं। झूले का आंनद देखते ही बनता था। खास बात यह कि एक ही पेड़ पर कई झूले लगाए जाते थे और इस झूले की शान ही निराली होती थी।
आयोजित होती थी प्रतियोगिता
झूला उत्सव के दौरान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती थी। जिसमें झूले को चलने वालों की शर्त होती थी कि झूला सबसे ज्यादा ऊचाई पर कौन लेकर जाएगा। सबसे ज्यादा समय तक कौन झूले को चला पाएगा। जिस पर रस्सी के दोनों ओर झूला चलाने के लिए दो लोग अपने पैरों की ताकत से उसे ऊचाई तक ले जाते थें। इस दौरान बड़े-बड़े झूले में बच्चे और महिलाएं बैठ कर जंहा झूले का आनंद उठाती थी वही प्रतियोगिता में तेज झूला चलाने के साथ ही ऊंचाई तक ले जाने में हौसला बढ़ाते थे।
ऐसे होता था उत्सव
झूला उत्सव को लेकर बताया जाता है कि काली-घटाओं के बीच झूला चलाने में जहां प्रतियोगिता होती थी वही गीत-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित होते थें। महिलाए कजली गीतों के साथ ही लोकगीत और स्थानिय गीतों को गाते हुए झूला प्रतियोगिता को बल देती थी। झूला उत्सव को देखने के लिए लोग एकत्रित होते थे तो वही गीत-संगीत के बीच मनोरजंन का एक बड़ा उत्सव माना जाता था।
शरीर को फिट करता था झूला
झूले को उत्सव का रूप देने के पीछ का कारण है कि जंहा खेती के कार्य से किसान परिवार खाली होता था और तीज-त्यौहार के साथ खाली समय मे झूले का आनंद उठाता था वही पांव और हाथ का बल देकर पूरे शरीर की ताकत से झूले को चलाया जाता है। इससे शरीरी की मांवपेशियों का संचालन बराबर होता है। तो वही आंनद के बीच लोग मानसिक तनाव से भी मुक्त रहते थें। बदलते समय के साथ लोग अब शरीर को फिट करने के लिए जिम का सहार लेने लेगे है तो मनोरंजन के लिए मोबाइल, टेलीविजन में अपना समय पूरा कर रहे है। जिसके चलते प्रकृति रूप से हर मायने में उपयोगी झूला अब आधुनिकता की भेट चढ़ता जा रहा है।
रीवा: अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान...
रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस और ट्रेलर की टक्कर से...
रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
रीवा, यूपी के नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी के बाद एमपी के रीवा में भी एक बीजेपी...
भोपाल, मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रविवार को घोषित 86 नगर परिषदों...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...