रीवा, विद्युत विभाग का एक और अधिकारी महिला के रेप में उलझ गया है। महिला ने थाना में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। जांच में आरोप सही मिले हैं। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गल्ला मंडी कार्यालय में दबिश भी दी लेकिन हाथ नहीं लगा। अधिकारियों का भी नोटिस जारी कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार बिजली कार्यालय के शहर संभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर हेमंत चौधरी पर दुष्कर्म की धारा 376 (2) (एन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
युवती का आरोप था कि असिस्टेंट इंजीनियर हेमंत ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत की जांच किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। लिहाजा पुलिस ने तत्काल ही मामला दर्ज कर लिया है। अब इंजीनियर की तलाश की जा रही है।
फिलहाल इंजीनियर फरार बताया जा रहा है। महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को असिस्टेंड इंजीनियर की तलाश में कार्यालय में दबिश दी थी। उसके घर पर भी दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को फरार आरोपी की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
और भी फंस चुके हैं अधिकारी, कर्मचारी
विद्युत विभाग में महिला से छेड़खानी का यह पहला मामला नहीं है। जेई परमानंद दुबे ने बिल की शिकायत लेकर इनके पास पहुंची महिला से फोन पर अश्लीलता करने लगे थे। इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में महिला ने दर्ज कराई गई थी। परमानंद दुबे पहले से ही विवादित रहे हैं। इसके बाद भी इन्हें मुख्य जिम्मेदारी देकर बैठाया गया था। अक्सर यह महिला उपभोक्ताओं को ही टारगेट में लेते थे बिल सुधारने के नाम पर फोन करने के साथ ही कार्यालय बार बार बुलाते थे।
अब बुरे फंसे हैं। इसी तरह इसके पहले अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव भी सीधी में पदस्थ रहते हुए महिला से छेड़छाड़ के मामले में फंस चुके हैं। वह इस मामले में कई महीनों तक फरार रहे। कोर्ट से जमानत मिलने पर राहत मिली थी। इसी तरह कुछ साल पहले एक सहायक अभियंता पर भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा मचाया था। बाद में लेन देन कर मामले को शांत कर दिया गया था। हालांकि बाद में सहायक अभियंता का रीवा से स्थानांतरण हो गया।
रीवा: अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान...
रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस और ट्रेलर की टक्कर से...
रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
रीवा, यूपी के नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी के बाद एमपी के रीवा में भी एक बीजेपी...
भोपाल, मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रविवार को घोषित 86 नगर परिषदों...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...