इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|21:07|IST
ताजा खबर

रतलाम में गर्भवती महिलाओं का शुरू हुआ टीकाकरण

Updated: digiana.com | Jul 23, 2021, 03:28 PM IST

रतलाम में गर्भवती महिलाओं का शुरू हुआ टीकाकरण

रतलाम, राज्य सरकार द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का वैक्सीनेशन करने के लिए हरी झंडी दे दी गयी है। इसके लिये अलग से एक व्यवस्था बनाई गई है जो कि केवल गर्भवती महिलाओं के टिकाकरण के लिए होगी। महिलाएं गर्भ के 1 माह से लेकर 9 माह तक के बीच कभी भी टिका लगवा सकती है।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोविड 19 टीकाकरण गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगवाया जा सकता है। टीकाकरण कराने के लिए गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार की प्री ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कराने की आवश्यकता नहीं है। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन केंद्र पर अपना आधार कार्ड और मोबाइल लेकर आना होगा।
वैक्सीनेशन केंद्र पर सीधे ऑन स्पॉट बुकिंग कर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन कराने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रथक से रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा तथा सुमन हेल्पडेस्क के माध्यम से उनका फॉलोअप किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के बाद भी गर्भवती महिलाओं को मास्क लगाना, अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक रहेगा।
इन स्थानों पर लगेगा
रतलाम जिले में गर्भवती महिलाओं को शहर के एमसीएच अस्पताल पोस्ट ऑफिस के पास, सिविल अस्पताल जावरा, सिविल अस्पताल आलोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खारवाकला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल में गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को को-वैक्सीन का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
बच्चे व माँ दोनों के लिए सुरक्षित
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को होने वाला कोविड-19 वैक्सीनेशन गर्भवती महिला और उनके बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द, लालिमा आदि जैसे मामूली लक्षण हो सकते हैं, इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जितना जल्दी हो सके, सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन के संबंध में पहले परामर्श प्रदान किया जाएगा और गर्भवती महिलाओं की सहमति के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
वैक्सीनेशन के बाद गर्भवती महिलाओं को 30 मिनट तक रुकना आवश्यक रहेगा। एएनसी क्लीनिक के दौरान किए जाने वाले टीकाकरण के समय यदि महिला को टिटनेस का वैक्सीन लगाया जाता है तो ऐसी स्थिति में बाई भुजा पर टिटनेस का वैक्सीन एवं दाई भुजा पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा।


सम्बंधित खबरें...
अंधविश्वास से मासूम का इलाज, उल्टी-दस्त होने पर गर्म सरिये...
[ Posted On digiana.com | Jul 08, 2022, 05:12 PM IST ]

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में अन्धविश्वास के चलते एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ दिन पहले बच्चे को उल्टी-दस्त...

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस, सड़क...
[ Posted On digiana.com | Mar 09, 2022, 04:45 PM IST ]

रतलाम, मध्यप्रदेश में बदमाशों को पुलिस के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सजा से पहले पुलिस ने ही आरोपियों को सबक सिखाया।...

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, खा रहे थे कीड़े, संक्रमण बढ़ने से...
[ Posted On digiana.com | Mar 01, 2022, 06:36 PM IST ]

रतलाम, रतलाम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को कीड़े -मकोड़े...

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की नई पहल, शादी समारोह में लगेगा...
[ Posted On digiana.com | Nov 15, 2021, 12:59 PM IST ]

रतलाम, कोरोना से बचने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत...

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में रात 12 बजे होगा उत्सव, नहीं...
[ Posted On digiana.com | Aug 30, 2021, 01:00 PM IST ]

रतलाम, आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। देशभर के कृष मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.