इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|19:43|IST
ताजा खबर

रतलाम में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Updated: digiana.com | Jul 25, 2021, 09:28 PM IST

रतलाम में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

रतलाम, सावन के पहले दिन ही जिला तरबतर हो चुका है। कल गुरु पुर्णिमा की रात 8 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश अब जा कर थोड़ी रुकी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी मध्यप्रदेश के मध्य में बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी मध्यप्रदेश से होकर गुजर रहा है। इसी कारण कल शनिवार रात्रि से शुरू हुई बारिश लगातार अब तक जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रतलाम जिले में भी भारी वर्षा यानी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
यह सिलसिला मंगलवार तक जारी रह सकता है। रतलाम के आसपास जल स्त्रोत वाले क्षेत्रों में रौनक आ गयी है। जिससे बड़ी सँख्या में लोग वहाँ पहुँच रहे है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तेद हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से जल स्थल वाले पर्यटक क्षेत्रो में जवानों को तैनात कर दिया है। लोगो से भी अपील की है कि वे सावधानी रखें। रतलाम का प्रसिद्ध सैलाना स्थित केदारेश्वर झरना इस समय उफान पर है। यह बहुत समय बाद एक बार की बारिश में उफान पर आया है। सीवरेज के कार्य के बाद इस लगातार तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जल भराव भी हुआ जिसका निकास न होना सीवरेज के फेल होने को दर्शाता है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की है। इन क्षेत्रों में रविवार-सोमवार को कहीं-कहीं 115 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश भी हो सकती है।
क्या कहा एक्सपर्ट ने
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलिसला बना हुआ है। वर्तमान में बने वेदर सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इससे अच्छी बरसात हो रही है। वर्तमान में कम दबाव के क्षेत्र के उत्तरी मप्र के मध्य में बने रहने से पश्चिमी मप्र के जिलों में बरसात हो रही है।
हालांकि अब पूर्वी मप्र में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी। उधर 28 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके बाद एक बार फिर बारिश की गतिविधियां पूरे प्रदेश में तेज होने लगेंगी।


सम्बंधित खबरें...
अंधविश्वास से मासूम का इलाज, उल्टी-दस्त होने पर गर्म सरिये...
[ Posted On digiana.com | Jul 08, 2022, 05:12 PM IST ]

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में अन्धविश्वास के चलते एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ दिन पहले बच्चे को उल्टी-दस्त...

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस, सड़क...
[ Posted On digiana.com | Mar 09, 2022, 04:45 PM IST ]

रतलाम, मध्यप्रदेश में बदमाशों को पुलिस के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सजा से पहले पुलिस ने ही आरोपियों को सबक सिखाया।...

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, खा रहे थे कीड़े, संक्रमण बढ़ने से...
[ Posted On digiana.com | Mar 01, 2022, 06:36 PM IST ]

रतलाम, रतलाम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को कीड़े -मकोड़े...

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की नई पहल, शादी समारोह में लगेगा...
[ Posted On digiana.com | Nov 15, 2021, 12:59 PM IST ]

रतलाम, कोरोना से बचने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत...

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में रात 12 बजे होगा उत्सव, नहीं...
[ Posted On digiana.com | Aug 30, 2021, 01:00 PM IST ]

रतलाम, आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। देशभर के कृष मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.