इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|17:48|IST
ताजा खबर

कोर्ट पहुंचा बापू का अपमान करने वाला कालीचरण, कोर्ट से हस्ते हुए आया बाहर

Updated: digiana.com | Dec 31, 2021, 02:34 PM IST

कोर्ट पहुंचा बापू का अपमान करने वाला कालीचरण, कोर्ट से हस्ते हुए आया बाहर

रायपुर :रायपुर की धर्मसंसद में महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण को गुरुवार शाम साढ़े छह बजे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। रात करीब 8.40 पर जब वह बाहर आया तो मुस्कुरा रहा था। बाहर आकर ओम काली, जय श्री राम के नारे लगाए। कोर्ट में जब जज ने पूछा तो कालीचरण ने अपना नाम अभिजीत सराग और उम्र 45 साल बताई।

पुलिस रिमांड पर भेजा गया कालीचरण

कालीचरण के वकील पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए, उसको छोड़ने की मांग करते रहे। वकीलों ने कहा कि इस केस में बिना नोटिस के गिरफ्तारी की गई है। कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद कालीचरण को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

आतंकवादी कहने पर कोर्ट रूम में माहौल गर्माया

कोर्ट रूम में वकीलों ने बहस करते हुए कालीचरण को आतंकवादी तक कह दिया, इसका बाकी वकीलों ने जमकर विरोध किया। बाहर कालीचरण के समर्थक और कई भाजपा नेता नारेबाजी कर रहे थे। कोर्ट कैंपस में जय श्री राम और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए। जज चेतना ठाकुर की कोर्ट में कालीचरण को पेश किया गया था, उन्होंने बाहर मचे हंगामे पर फटकार भी लगाई।

हंगामे के चलते पुलिस पीछे के रास्ते से ले गई कोर्ट 

रायपुर कोर्ट के बाहर कालीचरण के समर्थक बड़ी तादाद में मौजूद थे। नारेबाजी की जा रही थी। कोर्ट परिसर में हंगामे के आसार थे। पुलिस ने कोर्ट के दूसरे गेट पर फोर्स बढ़ा दी। हंगामा कर रहे समर्थकों को लगा कि यहीं से कालीचरण को लाया जाएगा, मगर पिछले रास्ते से पुलिस कालीचरण को लेकर कोर्ट पहुंची। बाहर ले जाते वक्त भी पुलिस ने ऐसा ही किया।

महिलाओं के साथ मध्यप्रदेश में छिपा था कालीचरण

MP के छतरपुर से कालीचरण को गुरुवार सुबह पकड़ा गया था। वहां होम स्टे में ठहरे राजेश शर्मा नाम के शख्स ने बताया कि मंगलवार रात बाबा 6 लोगों के साथ आया था। बाद में दो महिलाएं भी आई थीं। कालीचरण ने मास्क लगा रखा था, इसलिए लोग उसे पहचान नहीं सके। उसने यहां 103, 109 और 112 नंबर का कमरा लिया था। रायपुर की पुलिस ने यहीं पहुंचकर कालीचरण को पकड़ा, वो महिलाएं कौन थीं और अब कहां गईं ये जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

पुलिस ने कालीचरण को कहां रखा, अभी पता नहीं

रायपुर पुलिस अपने किसी सेफ हाउस में कालीचरण को रखा हुआ है। जगह की जानकारी नहीं दी गई है। यहां धर्म संसद में दिए गए बयान को लेकर पूछताछ होगी। राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस दूसरे धर्मों के प्रति की गई कालीचरण की टिप्पणी को लेकर भी बातचीत करेगी। 1 जनवरी को फिर से कालीचरण को रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। उस पर धर्म संसद में दिए गए विवादित बयानों को देखकर पहले धारा 294, 505(2) के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब धारा राजद्रोह के मामले में 153 A (1)(A), 153 B (1)(A), 295 A, 505(1)(B) , 124A इन धाराओं को भी जोड़ा गया है।

धर्म संसद में किया था महात्मागांधी का अपमान

अकोला महाराष्ट्र के रहने वाले कालीचरण ने 26 दिसंबर को रायपुर की धर्म संसद में कहा था- 1947 में मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने इस बयान का विरोध करते हुए मंच छोड़ दिया।

सम्बंधित खबरें...
 वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटे खिड़की के शीशे
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। दुर्ग जिले में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव...

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा- देश...
[ Posted On digiana.com | Oct 18, 2022, 12:45 PM IST ]

गुजरात, गुजरात में विधानसभा चुनाव होने है। तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ हो लेकिन राज्य में चुनावी हवा घुलने लगी...

कबड्डी मैदान में घायल खिलाड़ी की मौत, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक...
[ Posted On digiana.com | Oct 12, 2022, 02:42 PM IST ]

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन करवा रही है। इसके तहत अलग-अलग खेलों के...

सीएम भूपेश बघेल के करीबियों पर ED की कार्रवाई, 12 से ज्यादा ठिकानों...
[ Posted On digiana.com | Oct 11, 2022, 01:27 PM IST ]

रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के 12 से ज्यादा...

तीन साधुओं की भीड़ ने की पिटाई, एक का सिर फटा
[ Posted On digiana.com | Oct 06, 2022, 02:37 PM IST ]

दुर्ग: छत्तीसगढ़ से तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.