इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|01:13|IST
ताजा खबर

महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख पार हो सकते हैं एक्टिव केस

Updated: digiana.com | Jun 17, 2021, 05:52 PM IST

महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख पार हो सकते हैं एक्टिव केस

नई दिल्ली, Covid-19 का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच बड़ी आशंका इस बात को लेकर जताई गई है कि दो से चार हफ्तों के अंदर महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में कोरोना की तैयारियों को लेकर बनाई गई टास्क फोर्स के साथ एक मीटिंग हुई। इस बैठक में कई अहम बातें निकल कर आई हैं। स्टेट टास्क फोर्स ने चेतानवी देते हुए कहा कि दो से चार हफ्ते के अंदर राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। टास्क फोर्स ने यह भी कहा है कि इस लहर का असर 10 फीसदी बच्चों पर पड़ सकता है।
इस मीटिंग में यह बात सामने आई कि कोरोना की तीसरी लहर में केसों की कुल संख्या दूसरी लहर में आए कुल केसों की दोगुनी हो सकती है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या आठ से दस लाख तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि मरीजों में 10 प्रतिशत संख्या बच्चों की हो सकती है। डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले आने के बीच ही अब महाराष्ट्र में संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियों को लेकर यह समीक्षा बैठक की गई थी। टास्क फोर्स ने मुख्यमंत्री को बताया है कि बेहद तेज़ी से फैलने वाला डेल्टा प्लस वैरिएंट राज्य में तीसरी लहर ला सकता है। राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि पहली लहर से कहीं ज़्यादा संक्रमण के मामले दूसरी लहर में आए थे और ऐसा डेल्टा वैरिएंट की वजह से हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि तीसरी लहर में और ज़्यादा संख्या में कोरोना के मरीज़ आ सकते हैं। बता दें कि राज्य में पहली लहर में 19 लाख संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे जबकि दूसरी लहर में क़रीब 40 लाख पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने अब चिंता जताई है कि तीसरी लहर में सक्रिय मामलों की संख्या क़रीब 8 लाख तक पहुंच सकती है और इसमें से क़रीब 10 फ़ीसदी बच्चे होंगे।
इस टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर शशांक जोशी ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए हमें कोविड के खिलाफ लड़ने के लिए जरुरी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। टास्क फोर्स के सदस्यों ने चेताया है कि महाराष्ट्र में हालात यूके जैसे बन सकते हैं जहां तीसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। अधिकारियों ने चेताया है कि अनियंत्रित भीड़ और कोरोना नियमों की अनदेखी मसलन- मास्क ना पहनना और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन ना करना चिंता बढ़ा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्टिंग की संख्या भी कम हुई है इसका मतलब यह है कि कई सारे ऐसे केस आ सकते हैं जिनके बारे में पता ही ना चल सके।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.