मुंबई, कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में अब कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। कोरोना संक्रमण में आ रही गिरावट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल और धर्मस्थल खोलने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र में स्कूलों को 4 अक्टूबर से और धार्मिक स्थलों को 7 अक्टूबर से खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि इस दौरान सभी को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि सुरक्षा में कोताही न बरते और महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करें। उन्होंने कहा राज्य में सभी धार्मिक स्थल 7 अक्टूबर से खुलेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी की है लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य सरकार विभिन्न गतिविधियों में छूट दे रही है।
ठाकरे ने कहा धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं लोगों को मास्क लगाने और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए धर्मस्थलों का प्रबंधन जिम्मेदार होगा। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक 70% से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को इच्छुक हैं।
इसके अलावा स्कूलों को खोलने के फैसले पर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों में 5वीं से 12वीं क्लास तक और शहरी क्षेत्रों में 8वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स की क्लासेस फिर से शुरू होंगी। इससे पहले केवल उन्हीं इलाकों में स्कूल खुल रहे थे जहां कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में थी। बच्चों के स्कूल भेजने के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इस साल जुलाई में ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों को प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथ कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी जहां कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में थी। सरकार के इस फैसले से राज्य के विदर्भ क्षेत्र को काफी लाभ हुआ था लेकिन इस दौरान मुंबई और पुणे में स्कूल बंद ही रहे थे।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...