मुंबई, रामनवमी पर मुंबई में कुछ लोगों ने जमकर उत्पाद मचाया। मुंबई के मानखुर्द इलाके में करीब 30 से 40 अज्ञात लड़कों ने बवाल काटा है। वे 20 से 25 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। ये घटना रात की है। हालांकि घटना के तुरंत बाद पहुंची मुंबई पुलिस के जवानों ने मामला शांत कराया और लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया। इलाके में पूरी रात पुलिस के जवान गस्त करते रहे।
जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे मानखुर्द इलाके में 30 से 40 लड़कों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। हाथों में डंडे और तलवार लेकर ये लोग PMGP कॉलोनी में घुस गए और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने। लगे. गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद उपद्रवी फरार हो गए।
पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने जानकारी देते हुए कहा के कुछ लड़के रात के 10-11 बजे के बीच इलाके में आये थे। कितनी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई इसकी जानकारी पंचनामे के बाद ही पता चलेगी। घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई है। जांच अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी इसके पीछे ज़िम्मेदार हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर-पूर्वी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से BJP सांसद मनोज कोटक ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि PMGP कॉलोनी में हुई हिंसा का मामला बेहद गंभीर है। सांसद ने कहा कि वे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों के संपर्क में हैं। कोटक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा है कि कुछ लोग जाति के नाम पर दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वो इसका फ़ायदा उठा सकें। मुंबई समेत महाराष्ट्र में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर दो धर्म के बीच इस तरह से मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानखुर्द और मालवनी इलाक़े में हुई घटना को भी गम्भीरता से लिया गया है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें। जो भी इन मामलों के पीछे ज़िम्मेदार होगा उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...