इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 May, 2024|03:06|IST
ताजा खबर

अमृता फडणवीस के बयान से सियासी उबाल, बोलीं- ट्रैफिक के कारण मुंबई में होते है 3 फीसदी तलाक

Updated: digiana.com | Feb 05, 2022, 04:43 PM IST

अमृता फडणवीस  के बयान से सियासी उबाल, बोलीं- ट्रैफिक के कारण मुंबई में होते है 3 फीसदी तलाक

मुंबई, महाराष्ट्र की राजनीति में जहां भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं वहीं अब उनकी पत्नी द्वारा मीडिया में किए गए दावों से सियासत गरमा गई है।  देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में दावा किया है कि मुंबई में होने वाले कुल तलाकों के तीन फीसदी मामले यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं। अमृता ने कहा कि मैं भी एक सामान्य नागरिक हूं और रोजाना यात्रा करती हूं लेकिन ट्रैफिक जाम होने की वजह से काफी परेशान हो जाती हूं। उन्होंने कहा मुंबई में भारी ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं यह एक आम नागरिक के रूप में कह रही हूं। एक बार जब मैं बाहर जाती हूं, तो मुझे गड्ढे, ट्रैफिक सहित कई मुद्दे दिखाई देते हैं। ट्रैफिक के कारण लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं और मुंबई में 3 फीसदी तलाक इसके कारण हो रहे हैं इसलिए मैं राज्य सरकार को अपनी गलतियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह देती हूं।
कैंसर दिवस पर बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई अमृता फडणवीस ने कहा कि आप यह भूल जाइए कि मैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हूं। मैं एक आम नागरिक की हैसियत से ट्वीट करती हूं। उन्होंने राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है।
अमृता फडणवीस के आरोपों का जवाब मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने दिया। महापौर ने अपने जवाब में कहा कि हमने कभी दावा नहीं किया कि मुंबई की सड़कें चिकनी हैं, लेकिन जैसे ही हमें जानकारी मिलती है, सड़कों की मरम्मत की जाती है। ट्रैफिक जाम के कारण लोग तलाक ले रहें हैं यह बयान गलत है। महापौर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी फिलहाल मुंबई को बदनाम करने के लिए प्रचार कर रही है।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.