मुंबई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री नवाब मलिक की जुबानी जंग जारी है। हाल ही में देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर नवाब मलिक पर बड़ा हमला बोला है। फडणवीस ने दावा किया कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी थी। यह भी कहा गया कि जमीन को दाऊद के लोगों से सस्ते में खरीदा गया।
देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक से सवाल किया कि उनके परिवार ने आखिर मुंबई हमले के दोषियों से जमीन क्यों खरीदी। फडणवीस ने दो नाम बताए। इसमें सरदार शाह वली खान और मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार शाह वली खान 1993 बम ब्लास्ट का गुनाहगार है जिसे उम्रकैद हुई थी। उसने टाइगर मेमन का सहयोग किया था। साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई महानगर पालिका में बम कहां रखना है इसकी रेकी की थी। उसने ही टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX लोड कराया था।
दूसरा शख्स मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र करते हुए देवेंद्र फडणवीस बोले कि वह दाऊद इब्राहिम का आदमी था। उसे फडणवीस ने हसीना पारकर का ड्राइवर, बॉडीगार्ड बताया। उन्होंने कहा हसीना पारकर जब 2007 में अरेस्ट हुई तो सलीम पटेल भी अरेस्ट हुआ था। रिकॉर्ड से पता चला कि दाऊद के फरार होने के बाद हसीना के नाम से संपत्तियां जमा होती थीं। इसमें सलीम का अहम रोल था. संपत्तियों की पावर अटॉर्नी इसके नाम से ली जाती थी। ये सलीम पटेल हसीना के सारे बिजनेस का प्रमुख था।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...