मुंबई, महाराष्ट्र के पुणे शहर से एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम जुनेद है जो पुणे में रहकर लश्कर के लिए नए आतंकियों की भर्ती करता था। जुनैद पर कश्मीर के एक आतंकी संगठन गजवाते-अल-हिंद से फंडिंग हासिल करने का आरोप है। जुनैद सोशल मीडिया के जरिए संगठन के संपर्क में आया था।अदालत ने जुनैद को तीन जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है।
दावा किया गया है कि जुनैद ने अब तक महाराष्ट्र, यूपी और झारखंड के लोगों को आतंकी संगठन में भर्ती करवाया है। एटीएस का दावा है कि अब तक जुनैद ने देश के अलग-अलग राज्यों से 10 से ज्यादा लोगों को भर्ती किया है जिसमें कुछ लोग कश्मीर भी पहुंचे हैं।
एटीएस की जांच में पता चला है कि जुनैद मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 28 साल है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी कि वह जम्मू कश्मीर के नेताओं के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि जुनैद को दस हज़ार रुपये मिले थे। दिल्ली की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र एटीएस को जुनैद पर नजर रखने की सलाह दी थी।
एटीएस का दावा है कि जिन लोगों की भर्ती जुनैद ने आतंकी संगठन में कराई है उन लोगों में से कुछ लोगों के एनकाउंटर भी हुए हैं। इस डर से जुनैद ने इन लोगों का साथ छोड़ दिया और भागकर पुणे आ गया। एटीएस के एक बयान में कहा गया कि उसने पांच फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए पांच सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जिसके माध्यम से वो देश विरोधी पोस्ट करता था।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...