मुंबई, मुंबई क्रूज में ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्शन में है और इससे जुड़े लोगों की तलाश कर रहा है। NCB लगातार ड्रग्स से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इसी बीच बुधवार को टीम ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस विदेशी नागरिक पर पहले से गिरफ्तार लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक़ विदेशी नागरिक को आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। यह इस मामले में हुई अब तक की 17वीं गिरफ्तारी है। एनसीबी की एक टीम ने 2 अक्टूबर को मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल और कॉर्डिलिया क्रूज शिप पर छापेमारी की थी और बाद में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के साथ 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
अधिकारियों ने कथित तौर पर कोकीन, मेफेड्रोन, चरस, हाइड्रोपोनिक और एमडीएमए जैसे विभिन्न ड्रग्स और 1.33 लाख रुपये नकद भी मौके से जब्त किए। इसके बाद से ही NCB इस चेन को तोड़ने में जुटी हुई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है।
आर्यन के अलावा अरबाज सेठ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जासवाल को मुंबई के एसप्लांडे कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को सात अक्टूबर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया था।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...