मुंबई, त्रिपुरा में कई दिनों से चल रही हिंसा का असर अब महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। त्रिपुरा हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में मुस्लिमों ने शुक्रवार को बंद का आव्हान किया था। इस बंद के दौरान दोपहार बाद नांदेड, मालेगांव और अमरावती में हिंसा फ़ैल गई। जबरदस्ती दुकाने बंद करवाई गई हैं और पुलिस पर भी पथराव हुआ है। हालांकि शाम होते-होते पुलिस ने हिंसक माहौल पर काबू पा लिया। फिलहाल तीनों शहरों में भारी पुलिसबल तैनात है।
नांदेड़ में हिंसक भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और भारी पथराव किया जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. मालेगांव में भी काफी उत्पात मचा। हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
नांदेड के SP प्रमोद कुमार ने देर रात बताया कि रजा अकादमी की तरफ से नांदेड में एक धरना आयोजित किया गया था। धरने में शामिल कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उचित बल का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया। शहर में 3-4 जगह ऐसी घटना हुई हैं। मामला दर्ज कर रहे हैं। अभी नांदेड में शांति है।
हाल ही में त्रिपुरा में बड़े स्तर पर सांप्रयादिक हिंसा देखने को मिली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के बाद से ही त्रिपुरा में माहौल गरमा गया था। मुस्लिम संगठनों का आरोप था कि वहां पर उन्हें धमकी दी जा रही है और हमले हो रहे हैं। रिपोर्ट तो ऐसी भी आई थीं कि मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया और तोड़फोड़ हुई लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में इस खबर को नकार दिया।
त्रिपुरा हिंसा की बात करें तो वहां भी पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है। सांप्रदायिक हिंसा के तुरंत बाद ही पुलिस ने सिर्फ कई लोगों को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि बड़े स्तर पर सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करवाए। बकायदा ट्विटर को पत्र लिख 100 से ज्यादा अकाउंट बंद करने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि हिंसा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भड़काई गई थी।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...