मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सुर्खियों में हैं। राज्य सरकार ने अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह विभाग को रिपोर्ट करने वाले खुफिया विभाग ने अमृता फडणवीस को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। साथ ही उनके लिए ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी आवंटित किया गया है। अलग-अलग शिफ्ट में 4 सशस्त्र गार्ड उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमृता फडणवीस ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर किसी भी तरह का आवेदन गृह मंत्रालय ऑफिस में नहीं दिया था। खतरे की आशंका के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली कमेटी ने सुरक्षा दी है। ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन के लिए भी आवेदन नहीं किया गया है। अमृता फडणवीस ने विशेष रूप से पुलिस को बताया है कि उसे ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन की आवश्यकता नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस तरह के ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन पूरे ठाकरे परिवार और कई अन्य लोगों को प्रदान किए गए थे। यह पद के आधार पर नहीं, बल्कि खतरे के ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाता है। ऐसे कई लोग हैं जो विधायक भी नहीं हैं और उन्हें Z या Z+ दिया जाता है।
गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान अमृता फडणवीस को एक्स श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था। तब देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के नेता थे। जून में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार के गठन के महीनों के भीतर कई एमवीए नेताओं के सुरक्षा कवर को कम करने का निर्णय लिया गया था।
अमृता फडणवीस के साथ ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की भी सिक्योरिटी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है। कुछ समय पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिसे देखते हुए सलमान को एक्स श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई थी। अब उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी है।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...