इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 07 May, 2024|04:57|IST
ताजा खबर

बैसाखी के सहारे चल रहा महिला एवं बाल विकास विभाग

Updated: digiana.com | Jul 30, 2021, 10:52 AM IST

बैसाखी के सहारे चल रहा महिला एवं बाल विकास विभाग

 
सिंगरोली: महिला एवं बाल विकास विभाग बैसाखी के सहारे है। परियोजना क्र.2 चितरंगी एवं देवसर में सीडीपीओ का पद रिक्त है। जहां सहायक संचालकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सहायक सांख्यिकी अधिकारी के वगैर वर्षों से दफ्तर चल रहा है। 
दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार ग्रामीणों को जोडऩे के लिए तत्पर है। किन्तु जिले में तकरीबन 40 फीसदी उक्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कितने बेहतर तरीके से हो पायेगा। इसी से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वीकृत एवं रिक्त पदों के संबंध में जानने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार केवल योजनाओं के कागजी कोरमपूर्ति करने में लगी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक चितरंगी परियोजना क्र.2 सीडीपीओ का प्रभार सहायक संचालक को सौंपा गया है। यही हालात देवसर परियोजना का भी है। जानकारी के मुताबिक जिले में कुल परियोजना अधिकारियों के 6 मे से 2 पद रिक्त है। तो वहीं चितरंगी परियोजना क्र.1 में पर्यवेक्षक के 7 मे से 2, चितरंगी क्र.2 में 9 में 3 पद रिक्त हैं। देवसर परियोजना क्षेत्र में 18 में से 4, बैढऩ, सिंगरौली क्र.1 में 8 पद स्वीकृत है। जहां 4 पद रिक्त पड़ा हुआ है। यही हाल सिंगरौली परियोजना क्र.3 में है। यहां 7 में से 2 पद खाली पड़ा हुआ है। सिंगरौली नवीन में 1 पद पर्यवेक्षक के रिक्त हैं। तीनों परियोजनाओं में 1421 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद स्वीकृत हैं। जिसमें 43 पद वर्षों से खाली पड़े हुए हैं। इसी तरह 45 पद सहायिकाओं के रिक्त हंै। इधर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में सहायक संचालक के 3 में से 1 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 7 पद स्वीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय में एक भी सहायक सांख्यिकी अधिकारी पदस्थ नहीं हैं। अधीक्षक के 1 पद स्वीकृत है और वह वर्षों से रिक्त  पड़ा हुआ है। सहायक गे्रड-1 के 3 मे से 2 पद खाली है। सहायक ग्रेड-2 के 7 में से 5 व सहायक ग्रेड-3 सहायक डाटा ऑपरेटर के 15 पदों में से 4 पद रिक्त हैं। विभाग के अधिकारी मानते हैं कि स्टाफ न होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में तरह-तरह की कठिनाईयां सामने आ रही हैं। फिलहाल महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों के पदों की पूर्ति कब तक में होगी यह कह पाना मुश्किल लग रहा है।  
पर्यवेक्षकों के पास है अतिरिक्त सेक्टरों का प्रभार
जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास परियोजना चितरंगी, देवसर, बैढऩ में कुल 56 पद स्वीकृत हैं। जिसमें मौजूदा समय में 40 पर्यवेक्षक कार्यरत हैं। 16 पर्यवेक्षकों के पद रिक्त हैं। विभाग के  अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि कई पर्यवेक्षकों को अतिरिक्त सेक्टरों का प्रभार सौंपा गया है। वहीं सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 7 पद व अधीक्षक के 1 पद वर्षों से रिक्त है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद रिक्त होने के कारण इनके कार्यक्षेत्र का कामकाज अन्य अमले से किसी तरह लिया जा रहा है। रिक्त पदों के बारे में वरिष्ठ कार्यालय भोपाल के यहां पत्राचार भी लगातार किया जा रहा है फिर भी पदों की पूर्ति नहीं की जा रही है।  
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास में रिक्त पदों पर एक नजर
नाम                               स्वीकृत पद            कार्यरत            रिक्त
जिला कार्यक्रम अधिकारी             1                    0                 1
सहायक संचालक                     3                   2                  1
परियोजना अधिकारी                  6                   4                  2
सहायक सांख्यिकी अधिकारी         7                   0                  7
पर्यवेक्षक                              56                 40                16
अधीक्षक                               1                   0                  1
सहायक ग्रेड-1                        3                  1                  2
सहायक ग्रेड-                          7                  2                  5
सहायक ग्रेड-3/सह                  15                 11                4                
डाटा आपरेटर 
योग                                   99                 60               39  
सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.