इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|05:31|IST
ताजा खबर

24 घंटे की बारिश में तीन मकानों की ढह गयीं दीवारें

Updated: digiana.com | Aug 21, 2021, 11:01 AM IST

24 घंटे की बारिश में तीन मकानों की ढह गयीं दीवारें

सिंगरौली, नगर पालिक निगम सिंगरौली जिला मुख्यालय क्षेत्र के आस-पास भीषण बारिश होने से बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण कई जगहों पर कच्चा घरों में पानी घुसने से घरों के दीवार ढह गयी। और कई जगहों पर दीवारों में दरारें आयी और गनियारी के जमुना सिंह कॉलोनी में कई लोगों का मकान पूरी तरह भर-भराकर जमींदोज हो गया।
वार्ड क्र.41 गनियारी स्व.जमुना सिंह कॉलोनी के निवासी पप्पू सिंह बताते कि आज बीती रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच रात की घटना है घर में रखे गृहस्थी का सामान खाद्य सामग्री, कूलर,पंखा, बोर पम्प इत्यादि सामग्री मकान ढहने के कारण दब गये हैं और वहीं रात में सामान वगैरह निकालने का प्रयास करते समय बाल-बाल बचे। इसी प्रकार दूसरे जगह बैढऩ के हृदय आदर्श वार्ड 40 साकेत बस्ती में लल्लूराम साकेत पिता स्व.चरकू साकेत के घर पास पानी की निकासी न होने के कारण घर में बरसाती पानी घुस गया जो कच्चा घर की दीवारें पूरी तरह से ढह गयी व दरारें आयी घर में रहने लायक नहीं बचा है। वहीं रामरती साकेत पति भोला साकेत पहरी टोला शा.स्कूल के पास गनियारी के निवासी है। उनका कहना है कि कल दिन में भर-भराकर घर की दीवारे एवं खपड़ा काफी गिर गया और वही संयोग अच्छा रहा कि वहां उस समय वहां पर कोई नहीं था।
वहीं स्थानीय बताते हैं कि सड़क तो बनी है कई जगहों पर नाली ही नहीं बना है। बरसाती पानी की निकासी न होने से पानी, सड़क के ऊपर से बहता है घर नीचे होने के कारण यह हादसा हुआ है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा नाले के इर्द-गिर्द अतिक्रमण कर घर बना लिये बरसाती पानी की निकासी नही हो पाती है जिससे यह सब लोगों को दिक्कते आती है। अभी हाल ही में 2 दिन पूर्व में गनियारी के शांतिनगर बस्ती में सड़क के ऊपर से ढाई से तीन फुट तक बरसाती पानी बह रहा था जिसमे ऑटो रिक्शा और मोटर साइकिल वगैरह निकालते समय वाहन बन्द हो गये थे।
वही स्थानीय बताते है कि बस्ती में घर मकान वगैरह पूरी तरह जब बन जायेंगे तो बरसाती पानी की निकासी के लिये आने वाले समय मे बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न होगी क्योंकि थोड़ी सी बरसात होती है तो स्थानीय लोगों को बरसाती पानी की निकासी न होने से परेशानियां झेलनी पड़ती है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन ननि के अधिकारी अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने से पीछे हट जाते हैं। लिहाजा अतिक्रमणकारी दिनों-दिन नाले को भी कब्जे मेें ले ले रहे हैं। यहां के नागरिकों ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.