इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|11:04|IST
ताजा खबर

टाइगर की वापसी से गरमाई सियासत, सिंधिया के पोस्टर में मिले संकेत

Updated: digiana.com | Jul 11, 2021, 03:00 AM IST

टाइगर की वापसी से गरमाई सियासत, सिंधिया के पोस्टर में मिले संकेत

ग्वालियर, मध्य प्रदेश की राजनीति में टाइगर जिंदा है... डायलॉग अब पुराना पड़ गया है। ग्वालियर अंचल में इन दिनों टाइगर की वापसी के पोस्टर जगह-जगह चस्पा हो रहे हैं। इन पोस्टरों के जरिए भाजपा नेता और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या संदेश देना चाहते हैं, इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भाजपा के प्रचार तंत्र में इस तरह की पोस्टर बाजी को अनुशासनहीनता माना जाता है। इधर सिंधिया को कैबिनेट मंत्री का पद मिला और ग्वालियर में पोस्टर बाजी शुरू हो गई।
यह पोस्टर सिंधिया समर्थक चिपका रहे हैं। खास बात यह है कि इन पोस्टरों में सिर्फ सिंधिया ही नजर आते हैं। यह बताने के लिए कि टाइगर सिंधिया ही हैं, पोस्टरों में सिंधिया के साथ एक टाइगर भी नजर आता है। शहर में चस्पा इस तरह की पोस्टरों से कांग्रेस भले ही इत्तेफाक ना रखें लेकिन भाजपा में इन पोस्टरों को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े लोग भले ही खुलकर इस मामले में कुछ कहने से बच रहे हो लेकिन भाजपा से जुड़े नेता इन पोस्टरों के अलग अलग मायने निकाल रहे हैं। यहां बता दें कि काफी समय पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के दौरान टाइगर जिंदा है... जुमला फेंका था। दरअसल यह एक फिल्म का नाम है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब खुद को टाइगर बताते हुए यह जुमला फेंका तो यह सियासी डायलॉग बन गया। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एक बार खुद को टाइगर बताते हुए टाइगर जिंदा होने की बात कही थी।
भाजपा में टाइगर की वापसी वाले पोस्टरों को लेकर अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। यही नहीं सिंधिया के मंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों द्वारा जो फ्लेक्स लगवाए गए हैं उनमें सिंधिया और उनके समर्थकों की तस्वीरें ही नजर आ रही हैं। यानी किसी बड़े भाजपा नेता की तस्वीरें इन फ्लेक्स में नहीं है। ऐसे में भाजपा में भीतर ही भीतर उथल-पुथल शुरू हो गई है। यूं तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी ग्वालियर चंबल संभाग के बड़े नेताओं में शुमार हैं, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या टाइगर की वापसी की पोस्टर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देने के लिए हैं। हालांकि इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी यह जरूर कहते हैं कि भाजपा में किसी एक नेता के पोस्टर लगाने की परंपरा नहीं है। कमल  माखीजानी का कहना है कि जिन सिंधिया समर्थकों ने ऐसे पोस्टर चस्पा किए हैं उन्हें संगठन स्तर पर समझाइश दी गई है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.